Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर मुम्बई  रेलवे डिवीजन से मुम्बई  रेलवे सुरक्षा सुरक्षा बल RPF के 20 जवान मोटर सायकिल से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं जो प्रत्येक दिन रेलवे सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लोगों को जागरूकता अभियान के तहत देंगे जिसके फलस्वरूप सारे जवान आज वागले इस्टेट, कामगार अस्पताल के पास शिवशांती प्रतिष्ठान के कार्यालय पर उपस्थित हुए। जिसमे संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा जवानों का पुष्पहार पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
           जवानों की इस योजना की खूब सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। ठाणे आरपीएफ उप निरिक्षक राजवीर सिंह चौधरी ने सभी को इस योजना से अवगत कराया। साथ ही समाज सेवक कुलदीप तिवारी व संजय झा ने सभी जवानों का सम्मान किया। इया अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाने का कार्य किया। पं. राममिलन शुक्ला ने सभी जवानों का मंत्र उच्चारण कर व विजय तिलक लगाकर सम्मान किया। इस अवसर उप निरीक्षक सोनाली मलैया, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, दीपक पाठक आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: पीएनबी ने बेहतर ग्राहक सेवा के लिए कई पहल शुरू की

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

विधायक निधि खर्च करने के निर्णय से लाखों छोटी-बड़ी सोसायटी को होगा फायदा – संजय केलकर

Aman Samachar

जिले में स्कूल स्तर पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

गेनवेल इंजीनियरिंग ने कैटरपिलर के साथ लाइसेंसिंग के समझौते पर किए हस्‍ताक्षर

Aman Samachar

यूनियन बैंक के द यूनिटी रन’ को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी

Aman Samachar
error: Content is protected !!