Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा के नए मुख्यालय के बाहरी परिसर में भारतरत्न डा बाबासाहब आम्बेडकर की पूर्णाकृति पुतला लगाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसे शासन स्तर पर सभी तरह की अनुमति मिल चुकी है। शीघ्र ही मनपा मुख्यालय के बाहरी परिसर पर पुतला लगाकर उसका अनावरण किया जायेगा।

       इस संदर्भ में ठाणे जिला मूर्ति समिति की बैठक 21अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला मूर्ति समिति की अध्यक्षता में हुई। मूर्ति समिति की बैठक में मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने जिला कलेक्टर और प्रतिमा समिति के समक्ष सारी विस्तृत जानकारी पेश की। आयुक्त देशमुख ने पुर्णाकृति पुतला का अनावरण करने की मंजूरी की मांग करते हुए कहा कि इस काम के लिए सभी औपचारिक अनुमति प्राप्त हो गई है। भिवंडी मनपा सभागृह नेता विकास निकम ने कहा कि प्रतिमा समिति के अनुसार जल्द ही भिवंडी मनपा मुख्यालय परिसर में पूर्णाकृति पुतले अनावरण किया जाएगा। महापौर प्रतिभा विलास पाटिल, उप महापौर इमरान खान, कोणार्क विकास अघाड़ी गट नेता  विलास आर पाटिल, स्थायी समित सभापति संजय म्हात्रे, भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी, कांग्रेस गटनेता हलीम अंसारी के साथ-साथ सभी पूर्व पदाधिकारियों, सभी नगर सेवकों, सभी पूर्व आयुक्तों और वर्तमान आयुक्त सुधाकर देशमुख सभी ने विशेष प्रयास किए।. मनपा के सभी नगर सेवकों, सभी संबंधित विभागों का अमूल्य सहयोग मिला है। जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने बताया कि मनपा सभागृह नेता विकास निकम शुरू से ही पूर्णाकृति पुतले के निर्माण संबंधित कार्यों में शुरू से लगे हुए हैं। सरकार से सभी अनुमति प्राप्त करने के बाद पुतला लगाकर उसका अनावरण किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar

महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार आंदोलन

Aman Samachar

कृषि नवीनीकरण के लिए ऋण को बढ़ाने में कृषि-केंद्रित एनबीएफसी और फिनटेक की महत्वपूर्ण भूमिका

Aman Samachar

सूरज सम्राट अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति पर,फरवरी 2022 में होगी रिलीज

Aman Samachar

प्रीमियस के लॉन्च के साथ न्यूमेरिक एकल-चरण यूपीएस में मानकों को फिर से परिभाषित

Aman Samachar
error: Content is protected !!