Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

साउथ सीज़ डिस्टिलरीज ने सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एक खानदानी अल्कोबेव कंपनी-साउथ सीज़ डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज प्रायवेट लिमिटेड, ‘क्रेज़ी कॉक’ लॉन्च करने जा रही है, जो उनका पहला प्रत्यक्ष उपभोक्ता/खुदरा व्हिस्की ब्रांड है। एक आंख का चश्मा धारण करने वाले काल्पनिक मुर्गे की स्तुति गाने वाला यह नाम, घरेलू व्हिस्की के एक नए युग का प्रतीक है, जो भारतीय उपमहाद्वीप का जश्न मनाता है, और दुनिया भर में मौजूद व्हिस्की प्रेमियों के लिए अपने बेहतरीन स्वादों का आसवन कर रहा है।

        अपने बेहद खास ब्रांड को पेश करते हुए कंपनी ने, सिंगल माल्ट व्हिस्की की कारीगरी चमकाने और उसकी पुनर्कल्पना करने वाली अपनी स्थापित विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। क्रेज़ी कॉक 6 धारियों वाले भारतीय जौ से तैयार की गई एक बेजोड़ सिंगल माल्ट व्हिस्की है, जिसके लिए जौ के दानों को उत्तर भारत के स्वच्छ व निर्मल प्राचीन मैदानों से सावधानीपूर्वक चुना जाता है। जौ को तांबे के बर्तनों में पारंपरिक विधि का उपयोग करके माल्टिंग और आसवन की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसके फलस्वरूप नाजुकता के पुट और भीनी-भीनी खुशबुओं वाला सामंजस्यपूर्ण मिश्रण तैयार होता है। खूब नशीले और अनिर्वचनीय स्वाद के लिए व्हिस्की को एक्स-बोरबॉन व एक्स-शेरी पीपों में परिपक्व किया जाता है। खास तौर पर स्मोक किए गए बैच, क्रेज़ी कॉक धुआ के लिए ही आरक्षित एक मधुर, पीटी आयाम जोड़ते हैं। मास्टर ब्लेंडर द्वारा बड़ी बारीकी से चुना गया, हर उदार सिंगल माल्ट छोटे-छोटे हिस्सों में, कुदरती रंग और नॉन-चिल फिल्ट्रेशन के दम पर सटीकता प्रदान करता है –जो व्हिस्की के शौकीनों के लिए पीने-पिलाने का असली और बिना मिलावट वाला अनुभव साबित होता है।

 

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Aman Samachar

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का पालकमंत्री ने दिया जिला प्रशासन को निर्देश 

Aman Samachar

हिन्दी भाषी एकता परिषद समेत अन्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प 

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी ने मोर पिया हरजाई का ट्रैलर किया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!