Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हिन्दी भाषी एकता परिषद समेत अन्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क] हिंदी भाषी एकता परिषद , ब्रह्म फाउंडेशन व गौड़ ब्राह्मण संस्था के माध्यम से जनसेवक एड बी एल शर्मा ने 40 वर्षों तक समाज सेवा कर सम्मानयुक्त स्थान बनाया है। उनकी अनुपस्थिति सभी संस्थाओं को कार्यरत रखने व उनके समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का बैठक में संकल्प लिया गया है।
         उनके निधन के दो माह पूरा होने के अवसर पर उनके बड़े भाई भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपरोक्त संस्थाओं के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक में ओमप्रकाश शर्मा ने कहा की समाज सेवा हमारे परिवार की परंपरा रही है। संस्था के सभी सहयोगियों को साथ लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए उपस्थिति सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए हर संभव योगदान देने का वादा किया। लोगों ने चार संस्थाओं के बदले एक ही संस्था में सभी को जोड़कर एड बी एल शर्मा के कार्यों को आगे बढाने के लिए कार्य करें। संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने सभी सदस्यों का सुझाव सुनने के बाद कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सुरक्षित रखा है। आगे और लोगों से विचार विमर्श कर निर्णय की जानकारी दी जायेगी। होटल वुडलैंड में मंगतुराम जी शर्मा व बालमुकुन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओम चांडक , प्रदीप गोयंका , राजेश हलवाई , वीरेंद्र रुंगटा , जितेन्द्र शर्मा , मनोज शर्मा , एड दरम्यान सिंह बिष्ट , एड विनय बनवारीलाल शर्मा , आशीष शुक्ला , ओ पी जोशी ,आचार्य अवनीश पांडेय , आर पी रघुवंशी , विजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
        सामाजिक कार्यों के साथ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार व भगवान परशुराम जयंती आदि कार्यक्रमों पर भारी खर्च आता है। एड शर्मा किस तरह इतनी बड़ी राशि जुटाते थे आसान कार्य नहीं है। उनके कार्यों को आगे बढाने के लिए सबको साथ लेकर आवश्यक प्रयास किया जायगा। गत वर्षों की तरह 23 अप्रैल को भाईंदर चौपाटी पर एड बी एल शर्मा की स्मृति में परशुराम जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें लोगों को आमंत्रित किया गया।

संबंधित पोस्ट

चार वर्षों में ठाणे जिले में 271 विदेशी अल्पसंख्यकों को दी गयी भारतीय नागरिकता

Aman Samachar

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

Aman Samachar

नशा विरोधी सप्ताह के तहत रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Aman Samachar

उद्यानों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष ध्यान देने का मनपा आयुक्त ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!