Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने “रिलायंस हेल्थ ग्लोबल” को लॉन्च किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में साधारण बीमा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (RGICL) ने आज “रिलायंस हेल्थ ग्लोबल” को लॉन्च किया है, जो दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीयों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन की गई एक हेल्थकेयर पॉलिसी है। यह पॉलिसी भारत के साथ-साथ इसकी सीमाओं के बाहर पूरी दुनिया में सुरक्षा का कवरेज देती है, जो ऐसे लोगों को सहज तरीके से बेमिसाल अनुभव प्रदान करती है, जिन्हें ग्लोबल लाइफ़स्टाइल की आदत हो चुकी है और जो चाहते हैं कि विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर आसानी से उपलब्ध हो।

          रिलायंस हेल्थ ग्लोबल ढेर सारी बेमिसाल सुविधाओं की पेशकश करता है, जिसने हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रस्तावों को एक नई परिभाषा दी है। कैंसर और बाईपास सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के साथ साथ विदेशों में इलाज के लिए बड़े पैमाने पर कवरेज के अलावा, यह पॉलिसी देश के भीतर भी बेमिसाल कवरेज प्रदान करने के मामले में सबसे आगे है। भारत में असीमित बीमा-राशि की पेशकश के साथ इसने हेल्थ इंश्योरेंस के मायने को ही बदल दिया है, जो पॉलिसीधारकों को बेजोड़ सुरक्षा के साथ-साथ मन की शांति भी देता है।

        इस पॉलिसी में सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती की सुविधा के अलावा, इसमें यात्रा, रहने की व्यवस्था और शुरू से अंत तक वीज़ा एवं सहायता सेवाएँ भी शामिल हैं, जो पासपोर्ट गुम हो जाने या आपात स्थिति में नकद पैसों की जरूरत पड़ने जैसी परेशानियों को दूर करती हैं। बीमा-राशि के लिहाज से भी यह पॉलिसी दूसरों से कहीं आगे है जिसके तहत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी बीमा-राशि की पेशकश की जाती है, और इस तरह विदेश में इलाज कराने के दौरान सुरक्षा की भावना सुनिश्चित होती है।

         रिलायंस ग्लोबल हेल्थ पॉलिसी अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के कवरेज, दूसरे डॉक्टर से सलाह और एक्सीडेंटल रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था करके अपनी मदद के दायरे को बढ़ाती है, जिससे यह जाहिर होता है कि रिलायंस जनरल इंश्योरेंस अपने पॉलिसीधारकों की स्वास्थ्य सेवा यात्रा के हर चरण में सबसे मजबूत साथी बनने के वादे पर कायम है। रिलायंस हेल्थ ग्लोबल में एयर एम्बुलेंस से लेकर ऑर्गन डोनर के खर्च जैसी तमाम सुविधाएँ शामिल हैं जिसमें कमरे के किराए पर कोई पाबंदी नहीं है; यह पॉलिसी सचमुच मन की शांति सुनिश्चित करती है, और इस तरह लोग बेफिक्र होकर अपनी बीमारी का इलाज कराने और तंदुरुस्ती पर ध्यान दे पाते हैं।

संबंधित पोस्ट

बच्चों के खेलने के पार्क में ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने देंगे – विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

एम के दिलीप करेंगे हिंदी खोरठा नागपुरी चैनल का शुभारंभ,नए कलाकारों को देंगे मौका

Aman Samachar

रास-रंग ठाणे 2026 की तैयारियां ज़ोरों पर, ठाणे में 11 अक्टूबर से दस रातों तक होगा गरबा

Aman Samachar

एसआरए के नियमों के तहत झोपड़पट्टी पुनर्वास होगा , किस्सी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – संजय केलकर 

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar

मुंब्रा खाड़ी में तैरने गए तीन लड़कों में दो को निकला गया ,तीसरे की सुबह होगी तलाश

Aman Samachar
error: Content is protected !!