Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फनस्कूल लॉन्च किया सीज़न के खास खिलौनों और गेम्स की रेंज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की अग्रणी खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया ने इस छुट्टियों के मौसम में दो इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सहित 13 उत्पाद लॉन्च किए हैं। नवोन्मेषी और दिलचस्प खिलौने और गेम्स जो नई आकर्षक पैकिंग में आते हैं, 3 वर्ष से अधिक के बच्चों के लिए उपयुक्त हैं।

     फनस्कूल इंडिया लिमिटेड के सीईओ आर जसवंत ने नवीनतम रेंज के लॉन्च के संबंध में अपनी टीम की कड़ी मेहनत पर प्रकाश डालते हुए बड़े उत्साह के साथ कहा, “हम हमेशा ऐसे खिलौने और गेम्स लाने के इच्छुक रहे हैं जो बच्चों को सोचने-विचारने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। नवीनतम पेशकश भी इससे अलग नहीं है। ये उत्पाद गहन अनुसंधान और विकास का परिणाम हैं। हमारे मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद खिलौने और गेम्स निश्चित रूप से न केवल बच्चों, बल्कि उनके माता-पिता को भी लुभाएंगे। फनस्कूल के उत्पाद खरीद कर, माता-पिता अपने बच्चों के लिए सही खिलौने चुनने के संबंध में आश्वस्त हो सकते हैं।”

     नए लॉन्च किए गए गेम्स में टॉरनेडो फ़ोर्स शामिल है जो एक इलेक्ट्रॉनिक गेम है और 6 साल से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह गेम ‘वास्तविक-हवा’ बनाता है और भेड़ों के झुंड को बचाने के बारे में है। लॉन्च किया गया एक और इलेक्ट्रॉनिक गेम है ट्रुथ डिटेक्टर, जो 8 साल से ऊपर के बच्चों को पसंद आएगा। इसमें प्रेस बटन वाला एक अति-आकर्षक डिटेक्टर है जिसकी सहायता से 500 सवाल पूछे जा सकते हैं और अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ मजे कर सकते हैं, यह गेम निश्चित रूप से बच्चों को उत्साहित करेगा। यह मशीन झूठ पकड़ने के लिए डिज़ाइन की गई है और यही खासियत इसे अनोखा बनाती है।

     फनस्कूल के होम ब्रांड गिगल्स के तहत, ‘हैप्पी लिल होम’ थीम वाले रोल-प्ले प्लेसेट की एक श्रृंखला लॉन्च की गई है। इसमें एक आयरन, एक टोस्टर, एक जूसर और वॉशिंग मशीन शामिल है और इन रोल-प्ले टॉय सेट को सोच-समझकर डिजाइन किया गया है तथा इसका उद्देश्य बच्चों के मोटर कौशल को निखारना, कुकिंग संबंधी कल्पनाओं को विकसित करना और इससे भी जरूरी ये कि यह बच्चों को बड़ों द्वारा किए जाने वाले रोजमर्रा के कामों की नकल करने की अनुमति देता है और छोटे बच्चों को बड़ों की नकल करने में बड़ा मज़ा आता है।

संबंधित पोस्ट

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

पीएनबी को दूसरी तिमाही में फायदा, कारोबार में 78 फीसदी बढ़ोतरी

Aman Samachar

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन (WUD) ने 2024 के दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Aman Samachar

मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद टीकाकरण पर ध्यान देना जरूरी – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!