Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भारत बंद का मिलाजुला असर , राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसानों के समर्थन में किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले क़ानून के खिलाफ भारत बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। राजनितिक दलों व मजदूर संगठनों ने शांतिपूर्ण भारत बंद को अच्छा समर्थन मिलने का दावा किया है। किसान विरोधी कानून के निषेध व किसानों के समर्थन में राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आन्दोलन किया। वहीँ बंद कराने निकले इंटक कांग्रेस अध्यक्ष समेत कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

              केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले क़ानून को लेकर पंजाब ,हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों  12 दिनों से शुरू  आन्दोलन का समर्थन करने के लिए आज किसान व मजदूर संगठनों ने भारत बंद का आयोजन किया। ठाणे के अनेक इलाकों में दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।  वर्तक नगर इलाके में बंद पूरी तरह सफल रहा जबकि अन्य इलाकों में मिलाजुला असर दिखाई दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन व शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर    व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आन्दोलन कर किसान विरोधी कनून को वापस लेने की मांग की। आन्दोलन में   मनपा में पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटील , प्रदेश सचिव व नगर सेवक सुहास देसाई ,महिला अध्यक्षा सुजाता घाग ,यवक अध्यक्ष विक्रम खामकर के अलावा किसान भी शामिल थे। शहर जिला राकंपा अध्यक्ष परांजपे ने कहा कि सितम्बर माह में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान संबंधी   तीन विधेयक पारित कराया है।    तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग के लेकर किसान आन्दोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मूल्य उत्पादन व कृषि सेवा अधिनियम 2020 ,आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम  2020 एवं किसानों के उत्पादन व्यापार व वाणिज्य संवर्धन ,सुविधा अधिनियम 2020 विधेयक बहुमत के बाल पारित   कराया है। उक्त विधेयक   के विरोध में किसान कड़ाके की ठण्ड के बावजूद 12 दिनों आन्दोलन कर रहे   हैं। नए क़ानून से कृषि क्षेत्र पर पूजीवादी व कारपोरेट घरानों का कब्ज़ा हो जायेगा। आन्दोलन कर रहे  करीब तीन सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर  में उन्हें रिहा कर दिया।  इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे अपने साथियों के साथ बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे उस समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।  सुबह कोपरी पुल के पास महामार्ग पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यातायात जाम कर दिया।  वर्तक नगर इलाके में रिपब्लिकन पार्टी एकतावादी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता नानासाहेब इन्दिसे के मार्गदर्शन में भारत बंद का समर्थन करते हुए आन्दोलन किया।  वर्तक नगर , शास्त्री नगर, परेरा नगर आदि इलाके दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णरूप से बंद रहे। वंचित बहुजन आघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर के भारत बंद का समर्थन करने से राजाभाऊ चव्हाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।

संबंधित पोस्ट

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल का स्वागत

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

समाजवादी नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!