Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सशस्त्र बलों के लिए विशेष बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करने के लिए, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए ‘पीएनबी रक्षक प्लस योजना’ की पेशकश कर रहा है। सभी रक्षा सेवा पेंशनभोगी, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो, जिनकी पेंशन स्पर्श/सीपीपीसी के माध्यम से उनके पीएनबी खाते में जमा की जाती है, पीएनबी रक्षक प्लस योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लाभ के लिए पात्र हैं।

यह लाभ केंद्रीय और राज्य पुलिस के पेंशनभोगियों को भी मिलता है। योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पीएआई) (मृत्यु कवर): रु . 50 लाख
  • व्यक्तिगत आकस्मिक स्थायी पूर्ण विकलांगता (पीटीडी): रु . 50 लाख
  • व्यक्तिगत आकस्मिक स्थायी आंशिक विकलांगता (पीपीडी): 50 लाख रुपये तक
  • हवाई दुर्घटना बीमा (एएआई) (मृत्यु कवर): रु . 1 करोड

  इसके अतिरिक्त, यह योजना कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 1800/1800 2021 के माध्यम से बैंक से संपर्क कर सकते हैं या निकटतम पीएनबी की शाखा में जा सकते हैं। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन में लॉग इन करके या https://www.pnbindia.in/  पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

संबंधित पोस्ट

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

ओपन डाटा सप्ताह प्रतियोगिता में ठाणे स्मार्ट सिटी देश के शीर्ष 10 शहरों में शामिल

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग उद्योग के ऋण प्रदान करने वाले पहले डिजिटल को-लैंडिंग प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

Aman Samachar

एक सप्ताह में पानी समस्या हल नहीं होने पर हंडा मोर्चा निकालने की चेतावनी 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar

जश्न-ए-बहुगुणा का मुंबई के रंगशारदा में 21 मई को आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!