Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

वागले उपविभाग के अधिकारीयों ने पकड़ी 37,29,500 रुपये की बिजली चोरी 

ठाणे [ युनिस खान ]  एमएसईडीसीएल के सभी अंचलों में बिजली बिल बकाया की वसूली के साथ ही बिजली चोरी पर नकेल कसने का कार्य जारी है। ऐसी ही एक जांच में एमएसईडीसीएल के भांडुप सर्कल के वागले इस्टेट विभाग ने हाल ही में 37,29,500 रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी को लेकर कोपारी पुलिस में कंपनी के मालिक दिनेश कटियाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 05 जनवरी, 2022 को सहायक अभियंता, वागले इस्टेट उपविभाग के अभियंता विजय पाटिल अपने दो साथियों के साथ रोज की तरह बिजली का मीटर देखने गए थे।  वागले एस्टेट में मेसर्स श्रीराम इंडस्ट्रीज का दौरा करते हुए, सहायक अभियंता  पाटिल उनके बिजली मीटर की जांच के दौरान बिजली मीटर की सील खुली अवस्था में मिली।   बिजली मीटर में छेड़छाड़ किया गया था। जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया कि ग्राहक जैमर से बिजली चोरी कर रहा है। जैमर की मदद से बिजली की खपत दर्ज या कम नहीं होती है।  दिनेश कटियाल को पिछले छह महीनों में MSEDCL से लगभग 37,29,500 रुपये की चोरी करने का दोषी पाया गया है और उसके खिलाफ भारतीय बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुख्य अभियंता संचालन सुरेश गणेशकर ने बिजली मीटर से छेड़छाड़ व चोरी से बचने का आवाहन किया है। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैक के चुनाव में भाजपा व बविआ के सहकार पैनल विजयी , महाविकास आघाडी को झटका

Aman Samachar

राज पेट्रो ने एक विशेष ‘ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडस्टिल’ पहल में भाग लिया और सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

अधर में लटके एस आर ए प्रकल्प को गृहनिर्माण मंत्री ने शीघ्र शुरू कराने के साथ बकाया किराया दिलाया 

Aman Samachar

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Aman Samachar

गणेशोत्सव से पहले सड़कों को मरम्मत और साफ-सुथरा रखा जाय – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!