Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सशस्त्र बलों के लिए विशेष बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करने के लिए, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए ‘पीएनबी रक्षक प्लस योजना’ की पेशकश कर रहा है। सभी रक्षा सेवा पेंशनभोगी, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो, जिनकी पेंशन स्पर्श/सीपीपीसी के माध्यम से उनके पीएनबी खाते में जमा की जाती है, पीएनबी रक्षक प्लस योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लाभ के लिए पात्र हैं।

यह लाभ केंद्रीय और राज्य पुलिस के पेंशनभोगियों को भी मिलता है। योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पीएआई) (मृत्यु कवर): रु . 50 लाख
  • व्यक्तिगत आकस्मिक स्थायी पूर्ण विकलांगता (पीटीडी): रु . 50 लाख
  • व्यक्तिगत आकस्मिक स्थायी आंशिक विकलांगता (पीपीडी): 50 लाख रुपये तक
  • हवाई दुर्घटना बीमा (एएआई) (मृत्यु कवर): रु . 1 करोड

  इसके अतिरिक्त, यह योजना कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 1800/1800 2021 के माध्यम से बैंक से संपर्क कर सकते हैं या निकटतम पीएनबी की शाखा में जा सकते हैं। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन में लॉग इन करके या https://www.pnbindia.in/  पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 

संबंधित पोस्ट

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

Admin

श्री हनुमान मंदिर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला का होगा निर्माण

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

धूमधाम से संगीत उत्सव व सेमिनार संपन्न

Aman Samachar

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!