Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए भव्य मनोरंजन हास्य-संगीत-कॉमेडी का लोगों ने लिया आनंद 

ठाणे [ युनिस खान ] अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे की ओर नववर्ष 2025 के के स्वागत के किए हास्य संगीत कामेडी हंगामा-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
        कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल ने कहा कि संगीत-कॉमेडी-नृत्य के अद्भुत संयोजन द्वारा भी समाज को एकता के धागे में पिरोना हमारा लक्ष्य है। ठाणे में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (ठाणे) कमेटी के द्वारा ठाणे के कोर्टयार्ड लॉन्स ओवला में भव्य कार्यक्रम हंगामा-2025 का पूरे जश्न-ए-जोश के साथ आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के चैयरमेन महेश बंसीधर अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष के शुभागमन पर कार्यक्रम में विशेष तौर पर हास्य सम्राट श्री एहसान कुरैशी को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपनी मशहूर फिल्मी एवं टीवी कलाकारों की टीम द्वारा अपने मजेदार कॉमेडी, मधुर फिल्मी गीत, मनमोहक डांस एवं अद्भुत मिमिक्री से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
            कार्यक्रम संयोजक नितिन बजारी ने बताया की संगीत-कॉमेडी-नृत्य की लय और रंग ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामरत्न श्रीमती सीमा अशोक जैन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों रमनलाल चौधरी, मन्नू सेठ, ओमप्रकाश भजनलाल अग्रवाल, सुरेश गोकुलचंद एवं बृजमोहन अग्रवाल (अजंता) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
          अध्यक्ष – सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष – सुरेश पहाड़िया, सचिव – विशाल अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव – श्रीमती सुमन अग्रवाल एवं सभी कमेटी मेंबर्स संदीप गर्ग, नवीन अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नितेश बंसल, राजेश गुप्ता, मनीष बिरोलिया, रजंत अग्रवाल, राकेश गोयल, अशोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय मित्तल, घनश्याम अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, कृष्ण मित्तल, वेंकटेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल वीरेंद्र रुंगटा, चतुर्भुज अग्रवाल, तरुण गुप्ता, दिनेश गोयल एवं खेमचंद मित्तल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

श्री महावीर जैन अस्पताल में 14 व 15 नवंबर को बच्चों की आंखों की नि:शुल्क जांच व ऑपरेशन

Aman Samachar

बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा , कांग्रेस में जाने की अटकलें

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

मनपा गेट के सामने खड़ी नगर सेवक की कार पर अचानक गिरी डाल 

Aman Samachar

वैज्ञानिकों के पहले राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी

Aman Samachar
error: Content is protected !!