Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस स्टडी सेंटर में बी ए की उपाधि वितरण समारोह संपन्न

भिवंडी [ युनिस खान ] यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नाशिक द्वारा संचालित रईस हाई स्कूल एंड ज्युनियर कालेज स्टडी सेंटर,भिवंडी में अगस्त 2021 में आयोजित बी.ए.अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उपाधि वितरित करने के लिए उपाधि वितरण समारोह का आयोजन उर्दू बसेरा ऑडिटोरियम मे चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन की अध्यक्षता में किया गया।
       मुख्य अतिथि के रूप में बी.एम.सी.बैंक,भिवंडी के मैनेजर सय्यद तस्नीम रज़ा रिज़वी, विशेष अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी तथा इरफ़ान बर्डी उपस्थित थे। स्टडी सेंटर के कोआर्डिनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया तथा सेंटर की विशेषताओं का विवरण प्रस्तुत किया।एडवोकेट यासीन मोमिन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्रों को अपनी शिक्षा को जारी रखने तथा ज्ञान में बढ़ोतरी करने की सलाह दी।मुख्य अतिथि सय्यद तस्नीम रज़ा रिज़वी ने छात्रों से कहा कि कठिन मेहनत और दृण निश्चय के साथ अपनी शिक्षा को जारी रखें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
           प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में उसी की क़द्र होती है जिसकी गुणवत्ता सर्वोत्तम होती है। खुद को सर्वोत्तम साबित करने के लिए दृण निश्चय और कठिन परिश्रम के साथ साथ अपने आप को अपडेट रखने की आवश्यकता होती है।आप ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को रोज़गार कार्यालय में नाम पंजीकृत कराने के साथ स्नातक मतदाता सूची में भी नाम दर्ज कराने की सलाह दी।समारोह में १०५ बी.ए.उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों उपाधि वितरित की गयी।बता दें कि उक्त समारोह में एम ए उर्दू प्रथम वर्ष के प्रथम सत्र का रिजल्ट भी बितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आमिर असगर कुरैशी ने किया।सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में  सूफ़िया मोमिन और वजाहत मोमिन का सहयोग शामिल रहा।

संबंधित पोस्ट

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

लराम भगत उर्फ बाली सुजीत सुमन की फ़िल्म में बनेंगे खलनायक

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

Aman Samachar

थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलाने व उसके सह यात्री को 7 दिन के कारावास की सजा

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar
error: Content is protected !!