Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कंटेनर, कार व टेंपों में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 2 हुए घायल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई-नासिक महामार्ग  स्थित राजनोली नाका उड़ानपुल के आगे हुए कंटेनर, कार व टेंपों की भीषण टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत व 2 गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.उक्त सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत कोनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनोली नाका उड़ान पुल के आगे कार क्रमांक एम.एच 05 डी के 5488 को पीछे से सफेद रंग की कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. पीछे से लगी भीषण टक्कर की वजह से नासिक की तरफ जा रही आयशर टेंपों से कार टकराई और आयशर टेंपों डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क किनारे पार्क दूसरे टेंपों से टकरा गयी.भीषण हादसे में आयशर टेंपों ड्राइवर राजू गायकवाड़ (36) गंभीर रूप से जख्मी व टेम्पो पर सवार राजकुमार जैस्वाल (51) की मौत हो गयी. घटना में कार ड्राइवर अमरजीत पासवान भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है.सड़क दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया.कार चालक की शिकायत पर  कोन गांव पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है.मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक शेरखाने कर रहे हैं

संबंधित पोस्ट

मेडिका की जीवनरक्षक टीम के साथ तीन ईसीएमओ एडेनोवायरस उत्तरजीवी उम्मीद जगाने के लिए फिर से मिले 

Aman Samachar

पीएनबी द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

बुधवार से कौसा कोविड अस्पताल पुनः शुरू कराने का अतिरिक्त मनपा आयुक्त ने दिया आदेश – पठान  

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी 1 जून को एमएसआरटीसी के लिए पहली इंटरसिटी ई-बस दौड़ेगी 

Aman Samachar

ट्रांसफर हुए ग्रामीण पुलिसवालों को घर खाली करने का नोटिस

Aman Samachar

एसआरए योजना व कलस्टर योजना के समान नियम लागू कर समान लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!