Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

विनजो ने सहानुभूति पूर्ण उत्पादों के निर्माण के द्वारा कर्मचारियों के मानसिक कल्याण के लिए अमाहा के साथ साझेदारी की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] स्थानीय भाषा में भारत के सबसे बड़े सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो ने आज देश के अग्रणी तकनीकी-आधारित ओमनीचैनल मेंटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, अमाहा के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश्य विनजो के कर्मचारियों को अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य सलाहकारों और ऑनलाइन परामर्श तथा चिकित्सा सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने के साथ साथ उपयोगकर्ता के व्यवहार की उनकी समझ में सुधार करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना और अपने 100 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर उत्पाद बनाना है ।

       साझेदारी के माध्यम से, विनजो के कर्मचारियों के पास मनोरोग सहायता, निदान और दवा तथा स्वयं सहायता उपकरणों सहित 100% निजी और गोपनीय ऑनलाइन तथा ऑफलाइन परामर्श 24×7 सुलभ होगी। ये सेवाएं परंपरागत रूप से स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर नहीं की जाती हैं, लेकिन कोविड के बाद के दौर में इनका महत्व बढ़ गया है, क्योंकि जीवन की गुणवत्ता, कार्यस्थल उत्पादकता और संस्कृति के लिए मानसिक स्वास्थ्य एक प्रमुख फोकस एरिया के रूप में उभरा है। अमाहा सिलसिलेवार कार्यशालाओं का भी आयोजन करेगा ताकि उपयोगकर्ताओं की गहरी जरूरतों और भावनाओं को संबोधित करने वाले अभिनव उत्पादों का निर्माण करते हुए उपयोगकर्ता के मनोविज्ञान की समझ और सहानुभूति को बढ़ाने में मदद की जा सके।

       विनजो के ऐप में 100 से अधिक गेम हैं और यह बेहद व्यक्तिपरक तथा उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुकूल है।  यह डाटा और मशीन लर्निंग का प्रयोग करके आव्यश्यत्कानुसार अनुभव उत्पन्न करता है जो यूजर की प्राथमिकताओं, व्यवहार और संदर्श के प्रति प्रतिक्रया करते हैं। अमाहा की विशेषज्ञता की सहायता से, कंपनी अपने उपयोगकर्ता के लिए व्यक्तिगत गेमिंग अनुभव उत्पन्न के लिए मनोवैज्ञानिक मॉडल के साथ विनजो के उपलब्ध अरबों डेटा बिंदुओं को एकीकृत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, इसमें प्लैटफॉर्म से उपयोगकर्ता की प्रेरणा और आकांक्षाओं को ध्यान में रखा जाएगा।

संबंधित पोस्ट

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

लाक डाउन में कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार से गुहार लगाने की मांग 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

चारकोट फुट का वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में ग्रोथ फैक्टर कॉन्सेंट्रेट थेरेपी से सफलतापूर्वक किया गया इलाज 

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

Aman Samachar

वाशी व सीबीडी बस स्टैंड पर 23 सितम्बर से पास , पूरी क्षमता से बस सेवा होगी शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!