Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर नूरपुर में बनेगा रपटा पुल

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता के नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर स्थानीय लोगों का आवागमन सुलभ बनाने और क्षेत्र के लोगों की एक सबसे बड़ी समस्या को खत्म करने के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद आगे आएं हैं। जिससे वर्षों से रपटा पुल की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के मन में उम्मीद जगी है।
      ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने बताया नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर एक रपटा पुल की बहुत जरूरत है क्योंकि गांव के लोगों को दस किलोमीटर घूम कर देल्हूपुर और मऊ आइमा जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों को किसी की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए कब्रस्तान पहुंचने में कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। या फिर नदी में पानी कम रहा तो लोग पानी और दल-दल के बीच आते जाते हैं। स्कूली बच्चों और मरीज के लिए बहुत बड़ी समस्या है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए मै अपने साथियों के साथ पुरैला और नूरपुर के लोगों से मिलकर उनकी समस्या को सुना और समझा। यह गांव के लोगों के लिए बड़ी समस्या है जिससे इनका विकास प्रभावित हो रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि हमारी कोशिश होगी की पुरैला और नूरपुर के बीच बकुलाही नदी पर जनता की समस्या को देखते हुए एक रपटा पुल का निर्माण हो। पुरैला , नूरपुर के लोगों ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने एक अच्छी पहल की है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान होगा और आवागमन को लेकर हम सभी की वर्षों पुरानी समस्या खत्म होगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने पुरैला नूरपुर सहित रपटा पुल की समस्या से परेशान गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांव और आसपास के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगीत योग के माध्यम से स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए राकांपा महाविकास आघाडी के लिए तैयार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

 सडकों के चौड़ीकरण व तेजी हो रहे विकास कार्यों से मुंब्रा बदल रहा है –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar

मैन्ग्रोज को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन न ध्यान नहीं – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!