Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मनपा का कार्रवाई का अभियान जारी रखने की चेतवानी 

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाकर मनपा ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील किया है। शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक, होर्डिंग आदि के माध्यम से भी जन जागरण किया जा रहा है। इसके बावजूद कचरा करने व सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

         कई जगहों पर मनपा के सफाईकर्मी, दुकानदार, पेंट्रीवाले, होटल मालिक सुबह अपनी दुकान खोलने के बाद साफ-सफाई कर दुकानों का कचरा दुकान के सामने छोड़ देते हैं। असे लोगों के खिलाफ अन्तः मनपा ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत दुकानदारों से एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है और यह अभियान आगे जारी रहेगा।

       शहर की दुकानों और पानटपरी स्थानों में गंदगी से भरा हुआ था।  बताया गया है कि  गुटखा के कारण कुछ इलाकों में गंदगी देखने को मिल रही है यह मामला गंभीर है। 1 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 की अवधि में मनपा की 9 प्रभाग समिति क्षेत्रों में 350 से अधिक दुकानों व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।  इसके तहत कुल 1 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

      प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए खतरनाक है और प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार अभी भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए प्लास्टिक विरोधी अभियान तेज किया जा रहा है।  यह पाया गया कि सभी प्रभाग समिति क्षेत्रों में कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।  माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनुपात अधिक था। मनपा की नौ प्रभाग समिति के तहत 1 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 की अवधि में की गई कार्रवाई में 93 दुकानों में प्लास्टिक का स्टॉक पाया गया और संबंधित दुकानदारों से 96 हजार 520 का जुर्माना वसूला गया।

        सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके लिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा है कि दुकानदार और नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल न कर दंडात्मक कार्रवाई से बच सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना पार्टी प्रमुख के आदेश या महापौर के इशारे पर चलेगी ,पालकमंत्री दें जवाब – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Aman Samachar

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar

आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के ई-कॉमर्स ब्रांड ‘जयपोर’ ने मेन्सवेयर में किया पदार्पण

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एक मनोरम वेडिंग कलेक्शन शोकेस किया प्रस्तुत 

Aman Samachar

जिले में आवारा कुत्तों के लिए बस्तियों से दूर 4 से 5 एकड़ पर शेल्टर सेंटर बनाया जाए – एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!