Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

इस्‍लामाबाद, पीटीआइ। राफेल लड़ाकू विमान के भारत आते ही पाकिस्‍तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों से कहीं ज्‍यादा हथियार जुटाने में लगा हुआ है। भारत के इस कदम से दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है, जिसकी वजह से माहौल अशांत हो जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने वैश्विक स्‍तर पर भी अपील कर भारत को हथियार जमा करने से रोकने की अपील की है। बता दें कि राफेल विमानों की पहली खेप फ्रांस से भारत बुधवार को पहुंच गई है।

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता आयशा फारूकी ने साप्‍ताहिक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमने वो रिपोर्ट देखी, जिसमें बताया गया है कि भारतीय वायु सेना को पांच राफेल विमान की पहली खेप मिल गई है। यह बेहद परेशान करने वाला है कि भारत लगातार अपनी जरूरत से ज्‍यादा सैन्‍य क्षमता जमा कर रहा है। भारत अब दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश बन गया है। यह दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है।’

संबंधित पोस्ट

चीन के ही हथियार का अब हो रहा उसके खिलाफ इस्‍तेमाल, अपने ही जाल में बुरा फंसा है ड्रैगन

Admin

Coronavirus: पहली तिमाही में 2019 के मुक़ाबले बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का घाटा

Admin

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin

राजस्थानी समाज के लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी कई सहयोगी संस्थाएं 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने जनवरी,2022 में अब तक का सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्‍पादन किया दर्ज  

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar
error: Content is protected !!