Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

इस्‍लामाबाद, पीटीआइ। राफेल लड़ाकू विमान के भारत आते ही पाकिस्‍तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों से कहीं ज्‍यादा हथियार जुटाने में लगा हुआ है। भारत के इस कदम से दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है, जिसकी वजह से माहौल अशांत हो जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने वैश्विक स्‍तर पर भी अपील कर भारत को हथियार जमा करने से रोकने की अपील की है। बता दें कि राफेल विमानों की पहली खेप फ्रांस से भारत बुधवार को पहुंच गई है।

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता आयशा फारूकी ने साप्‍ताहिक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमने वो रिपोर्ट देखी, जिसमें बताया गया है कि भारतीय वायु सेना को पांच राफेल विमान की पहली खेप मिल गई है। यह बेहद परेशान करने वाला है कि भारत लगातार अपनी जरूरत से ज्‍यादा सैन्‍य क्षमता जमा कर रहा है। भारत अब दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश बन गया है। यह दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है।’

संबंधित पोस्ट

चौधरी भानु यादव पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

Aman Samachar

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

नव वर्ष पर जिले अधिकारीयों को पालकमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आन लाईन दिलाई हरित ई शपथ 

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान ने मनाया डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती

Aman Samachar

आइजीएम अस्पताल में पुनः सिटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को राहत

Aman Samachar
error: Content is protected !!