Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

My BNCMC मोबाइल APP बनाएं जाने की मांग पर आयुक्त का सकारात्मक आश्वासन

भिवंडी [ एम हुसेन]  वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शासन व प्रशासन के सभी प्रशासनिक व नागरिकों के काम सरकारी कार्यालयों में अधर में लटके हुए है,जिसके कारण नागरिकों को दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए भिम आर्मी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल शेंडे के निर्देशानुसार‌ भिवंडी शहर जिला प्रमुख सोहेब मोमिन ने मनपा‌ आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया से मुलाकात कर भिवंडी के नागरिकों के लिए My BNCMC मोबाइल AAP बनाने की मांग किया है। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि भिवंडी मनपा के 90 नगरसेवक है परंतु शहर के वार्डो की दशा दयनीय स्थिति में है,इसके साथ सड़कें खस्ताहाल हैं। शहर में गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है,यही नहीं गटर व चेम्बर के पास कीट नाशक दवाइयों का छिड़काव भी नहीं किया जाता है,जिसके कारण मलेरिया,डेंगू जैसी आदि बीमारियों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढते जा रहा है । इसके साथ ही प्रत्येक प्रभाग समितियों में एक खिड़की होने के कारण संपत्ति धारकों को संपत्ति कर भरने के‌ लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। यही नही भिवंडी के नागरिक अपनी शिकायते लेकर एक टेबल से दूसरे टेबल तक चक्कर काटते रहते है। आज की‌ युवा पीढ़ी मोबाइल एप्प के सहारे सभी प्रशासनिक काम कर रही है इसलिए भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका भी My BNCMC मोबाइल AAP बनाए ,जिस पर शिकायत से लेकर उनके समाधान की समुचित व्यवस्था हो। इस प्रकार की मांग भिम आर्मी के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष सोहेब मोमिन ने मनपा आयुक्त डॉ.पंकज आशिया को ज्ञापन प्रस्तुत कर किया है। जिसे स्वीकारता हुए मनपा आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने कहा कि आज की संचार क्रांति को देखते हुए युवा पीढ़ी‌ के लिए जल्द ही उक्त प्रकार का मोबाइल एप्प तैयार किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना सहकार विभाग के ठाणे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

Breathe Season 3: क्या इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के तीसरे सीज़न का दिया हिंट?

Admin

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

कलवा पूर्व में गैस सिलेंडर विस्फोट से छह घरों का नुकसान

Aman Samachar

निर्देशक नवजोत पोद्दार ने की प्यार होई ना दोबारा की शूटिंग पूर्ण

Aman Samachar
error: Content is protected !!