Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

चीन के ही हथियार का अब हो रहा उसके खिलाफ इस्‍तेमाल, अपने ही जाल में बुरा फंसा है ड्रैगन

नई दिल्‍ली (ऑनलाइन डेस्‍क)। चीन इस वक्‍त पूरी दुनिया में अलग-थलग होता जा रहा है। दुनिया के कई बड़े देश पहले से ही उसके खिलाफ लामबंद हो चुके है। अब इन देशों का ध्‍यान धीरे-धीरे उसकी आर्थिक कमर तोड़ने की तरफ लगा हुआ है। भारत की बात करें तो चीन के ऐप पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ कई और व्‍यापारिक मुद्दों पर भी चीन को करारी मात दी गई है। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने उसकी बड़ी कंपनी हुआवेई पर प्रतिबंध लगाकर उसके दर्द को बढ़ाने का काम किया है। इतना ही नहीं अमेरिका ने इस कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर भी पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा बीते दिनों चीन के चार शीर्ष राजनेताओं को भी अमेरिका ने प्रतिबंधित किया है। कुल मिलाकर चीन के दर्द को बढ़ाने का काम पूरी तेजी के साथ दुनिया के कई देश मिलकर कर रहे हैं। चीन की इस हालत पर जानकार मानते हैं कि ड्रैगन अपने ही बनाए जाल में खुद फंसता जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा तीन सौ पचास अफ़्रीकी छात्रों को छात्रवृत्ति 

Aman Samachar

क्लस्टर डेवलोपमेंट कंपनी बनाकर 130 करोड़ रूपये देने के निर्णय के विरोध में राकांपा ने निकाला मोर्चा  

Aman Samachar

शिवसेना नगर सेवक के बेटे की हत्या करने वाला सौतेला भाई व ड्रायवर गिरफ्तार ,  3 किलो 700 ग्राम सोना व पिस्टल बरामद 

Aman Samachar

अगस्त से होने वाली बार की परीक्षाएं स्थगित, वकीलों को आर्थिक मदद के लिए दाखिल होगी याचिका

Admin

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

फेसबुक ने आपदा को अवसर में बदला, कोरोना महामारी के बीच रेवेन्यू 11% बढ़ा

Admin
error: Content is protected !!