Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आधी रात के समय गाँवों के आसमान में ड्रोन उड़ने की घटाओं से ग्रामीणों में हडकंप 

प्रतापगढ़ [ युनिस खान ] प्रतापगढ़ और अमेठी जिले के कई गाँवों में रात के समय ड्रोन उड़ने को लेकर ग्रामीणों में हडकंप मचा है .लोगों को आशंका है की ड्रोन के जरिये चोर रेकी कर रहे हैं जिसे लेकर रात जागकर पहरेदारी करना पड़ रहा है .पश्चिम उत्तर प्रदेश के बाद आब पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात के समय ड्रोन उड़ने की घटना को लेकर अब पुलिस भी हरकत में आ गयी है .

         बीते दिनों प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत देल्हूपुर में रात के समय चार ड्रोन उड़ते देखे गए .इसी तरह अमेठी शहर में भी ड्रोन उड़ने की घटनाएँ सामने आ रही हैं . इसके बाद से गाँव के लोग पहरेदारी करने लगे .लोगों का कहना है कि चोर ,लुटेरे ड्रोन से रेकी कर चोरी की वारदात की अंजाम दे रहे है .ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस ड्रोन उड़ाने की घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर शक्त कदम उठाए .यदि असामाजिक तत्व इस तरह ड्रोन के जरिये रेकी करते रहे तो अपराध बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है .
        जिले के कोहडौर और अंतु कोतवाली के जलालपुर , मलाक ,कंधारपुर , मदाफरपुर सहित दर्जनों गाँवों में रात के समय ड्रोन उड़ने की जानकारी आ रही है .घटना की सूचना पर सीओं सिटी प्रशांत राज हुड्डा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ करीब चार किमी तक पीछा किया . अंतु कोतवाली के जलालपुर में नदी के किनारे एक ड्रोन गिर गया . पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है , जांच में पता चला है कि उसकी 100 फुट ऊपर तक उड़ने की क्षमता है . उसमें लाईट जल रही थी यकीन कोई कैमरा नहीं लगा था . ड्रोन के सुल्तानपुर की तरफ से प्रतापगढ़ में आने की आशंका व्यक्त की जा रही है .सिटी सीओ हुड्डा का कहा है कि पुलिस ड्रोन उड़ने वाले और उसके उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास में जुटी है .

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

 76 फीसदी अल्प आय वर्ग के उपभोक्ता आय के स्तर में सुधार की अपेक्षा 

Aman Samachar

ठाणे मनपा वार्ड संरचना प्रारूप योजना की घोषणा

Aman Samachar

निर्देशक विशाल रॉय की सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर हुई वायरल

Aman Samachar

मनपा के सितंबर माह के सेवानिवृत्त 7 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!