Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वसुंधरा अभियान के तहत विभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाणे जिलाधिकारी सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंबई में वसुंधरा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री आदित्य ठाकरे ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को सम्मानित किया।
     पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में नगर पालिकाओं, अमृत शहर , जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिलाधिकारी विभागीय आयुक्त व अन्य संगठनों और अधिकारियों को वसुंधरा अभियान 2.0 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।  ठाणे जिले ने कोंकण क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और इसके लिए ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग की प्रमुख सचिव मनीषा म्हैस्कर ने मेरी वसुंधरा अभियान के दो चरणों की जानकारी दी और इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

संबंधित पोस्ट

 अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैरी कॉम व अंजु बॉबी जॉर्ज की हुई प्रेरक वार्ता

Aman Samachar

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में सुश्री ए मणिमेखलै ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

जगह मिलने तक ब्रजेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल शुरू करें – कपिल पाटील 

Aman Samachar

ठाणे के राजा ने रचा इतिहास, प्रैक्टिस के दौरान 9 थर लगाए

Aman Samachar
error: Content is protected !!