
ठाणे ( यूनिस खान ) दिवाली का त्योहार खुशियों, उत्साह और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का पर्व है। इसी भावना के साथ ‘आम्ही साइकिल प्रेमी फाउंडेशन’ की ओर से साइकिल प्रेमियों के लिए दिवाली फराल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित दिवाली फराल राइड में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस राइड का आयोजन ठाणे महानगरपालिका से उपवन और वहां से डॉ. राजेश मढवी के कार्यालय तक किया गया था।जिसका अमोल कुलकर्णी, गणेश कोली, निखिल शिवलकर, ज्ञानदेव जाधव, रोहित मांडवकर और चंद्रशेखर जगताप ने राइड का नेतृत्व किया। राइड के बाद सभी साइकिल प्रेमियों ने एक साथ पारंपरिक दिवाली फराल का आनंद लिया। इस दौरान साइकिलिंग से जुड़े अनुभवों और यादों को साझा किया गया। डोंबिवली से आए ‘साइकिल सखी’ ग्रुप ने भी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। ग्रुप की अध्यक्ष सुवर्णा राणे ने पंढरपुर की अपनी साइकिल यात्रा का अनुभव साझा किया।बफाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्षा प्रज्ञा म्हात्रे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल साइकिलिंग तक सीमित न रहकर साइकिल प्रेमियों के बीच आपसी स्नेह, संवाद और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करना है।
इसी कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि के अवसर पर ‘आम्ही साइकिल प्रेमी फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ‘दुर्गे दुर्घट भारी’ नवरात्रि साइकिलिंग चैलेंज 2026 के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेशनल साइकिलिस्ट तुषार डोके ने किया था। नगरसेविका प्रतिभा मढवी, मृणाल पेंडसे, प्रसिद्ध साइकिलिस्ट राजेश सिंह, इतिहास के अध्येता प्रशांत ठोसर और राजू शाह के हाथों विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. राजेश मढवी का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। वहीं, दिवाली फराल की व्यवस्था में कुटीरउद्योग के संचालक सिद्धार्थ जोशी और राज स्नैक्स पोली-भाजी केंद्र के प्रशांत ठोसर ने सहयोग दिया। सुनील रोकडे, दुर्गा गोरे, नरेश मालुस्कर, शुभांगी भोर और रोहन होमकर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थापन में विशेष योगदान दिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं में महिला वर्ग ज्योति गुप्ता – प्रथम (ठाणे), डॉ. भावना भगत – द्वितीय (नांदेड़), प्रोफेशनल साइकिलिस्ट – पुरुष वर्ग
ऋषिराज टिल्लू – प्रथम (ठाणे)
नरेंद्र डोंगरे – द्वितीय (ठाणे)
जयप्रकाश परब – तृतीय (मुलुंड)
शौकिया साइकिलिस्ट – पुरुष वर्ग
भूषण खडकीकर – प्रथम (मुलुंड)
धनंजय देशपांडे – द्वितीय (ठाणे पूर्व),संदीप येवले – तृतीय (पुणे) शामिल थे। साइकिलिंग के उत्साह, दिवाली फराल की मिठास और प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों के सम्मान के साथ यह कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


