Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार को दिया न्याय का भरोसा

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे में शिवसेना यूबीटी के विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इस हत्याकांड को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में रविवार को मृतक प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा नेता निरंजन डावखरे के निवास पर हुई।मुलाकात के दौरान राम पूर्णेकर ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखीं और मामले में कथित साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
         मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार को आश्वासन दिया कि हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी। किसी भी आरोपी को बचाया नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच में किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रदीप पूर्णेकर की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त को फोन कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे।
          शिंदे ने यह भी कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिशों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मामले में नाम सामने आने और लगाए गए आरोपों के बीच पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे ने शिवसेना की जिला महिला आघाड़ी प्रमुख के पद से इस्तीफा एकनाथ शिंदे को भेजा है। हालांकि, मीनाक्षी शिंदे ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था और पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही थी।
          क्या प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड की जांच में कथित साजिश का खुलासा होगा? क्या परिवार को न्याय मिलेगा? और क्या इस मामले से शिवसेना के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ेगा? फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

संबंधित पोस्ट

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar

इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण की स्पार्टन पोकर ने की घोषणा

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई सह उधार कारोबार के लिए वास्तु हाउसिंग से किया समझौता

Aman Samachar

राज्य में प्रयोग के तौर पर स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!