Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

1.54 करोड़ की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

ठाणे ( यूनिस खान ) राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के कोंकण संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंब्रा के पारसिक रेतीबंदर स्थित पुराने मुंबई-पुणे मार्ग पर एक ट्रक से 1 करोड़ 54 लाख 51 हजार 600 रुपये मूल्य की शराब जब्त की है। इस मामले में 25 वर्षीय ट्रक चालक अभिषेक गणपत जगताप को गिरफ्तार किया गया है।
       उत्पाद शुल्क विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब महाराष्ट्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर 25 नवंबर को निरीक्षक दिगंबर शेवाले के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने पारसिक रेतीबंदर के पुराने मुंबई-पुणे मार्ग पर जाल बिछाया।vइस दौरान चॉकलेट और सफेद रंग की धारियों वाले आइशर प्रो कंपनी के छह पहिया ट्रक (क्रमांक MH-25-AJ-5674) को रोककर तलाशी ली गई। चालक ने शुरुआत में ट्रक में पंखे और उनके पुर्जे होने की जानकारी दी, लेकिन जांच के दौरान खाकी रंग के डिब्बों में गोवा निर्मित शराब की बोतलें बरामद हुईं।

      जांच में रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की के कुल 1,235 बॉक्स यानी 59,280 बोतलें मिलीं। विभाग के अनुसार, यह ब्रांड महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। बरामद शराब की बोतलों पर बैच नंबर और अधिकतम खुदरा मूल्य भी अंकित नहीं था। पुलिस ने ट्रक चालक अभिषेक गणपत जगताप (25), निवासी हिंजेवाड़ी, पुणे को गिरफ्तार कर लिया। शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक सहित कुल 1,54,51,600 रुपये का माल जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम 1949 की विभिन्न धाराओं 65 (ए), 65 (ई), 80, 81, 83, 90 और 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक वी.वी. सकपाल कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अध्यक्षता में हुई एसआईआर ज़रूरी समीक्षा बैठक 

Aman Samachar

सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील

Aman Samachar

मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी पद पर कनिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति से आरोग्य यंत्रणा चरमराई

Aman Samachar

 एमएसएमई को जीएसटी इन्वायस का प्रयोग कर डिजिटली मिलेगा त्वरित ऋण  

Aman Samachar

निजी सहयोग से भाजपा ने पालघर जिले में शुरू किए पांच कोविड केयर सेंटर – संजय केलकर 

Aman Samachar

हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ,पतंजलि योगपीठ के संग योग को अधिक सुलभ बनाने के कई प्रयास 

Aman Samachar
error: Content is protected !!