Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निजी सहयोग से भाजपा ने पालघर जिले में शुरू किए पांच कोविड केयर सेंटर – संजय केलकर 

ठाणे [ युनिस खान ] निजी सहयोग से भाजपा ने पांच स्थानों में कोविड केयर सेंटर शुरू किया है।  इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के पालघर जिला प्रभारी व विधायक संजय केलकर ने कहा है कि भाजपा जनसेवा सुविधा के लिए काम करती है। निजी सहयोग से भाजपा ने पालघर जिले की विक्रमगढ़ में कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। जिसका विधायक केलकर के हाथो उद्घाटन किया गया।

             इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना की नैसर्गिक आपदा काल में लोगों योग्य सुविधा मिला चाहिए।  इसके लिए भाजपा हमेशा सत्ताधारियों  जगाने का काम करती है। भाजपा सताधारियों का विरोध ही नहीं करती बल्कि जनता की सेवा के लिए  प्रत्यक्ष काम करती है। कोरोना मुक्त गाँव मुहीम के रूप में कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। विक्रमगढ़ के कोविड केयर सेंटर मैड संस्था के सहयोग से शुरू किया गया है।  40 बेड के सेंटर में चार डाक्टर ,कर्मचारी समेत आवश्यक सुविधा उपलब्ध है इसमें चार आक्सीजन कन्संट्रेटर की सुविधा है। उन्होंने बताया कि पालघर जिले पांच स्थानों में कोविड केयर सेंटर शुरू है। शीघ्र ही मोखाडा और पालघर में कोविड केयर सेंटर शुरू किया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर डा  हेमंत सावला , बाबाजी काटोले , प्रान्त अधिकारी , तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन

Aman Samachar

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

Aman Samachar

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar

  आयुष्मान योजना सभी बीमारियों के लिए उपलब्ध कराई जाए संगम डोंगरे की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar

ऐरोली – कटाई एलिवेटेड प्रकल्प के दूसरे टनल का नगर विकास मंत्री ने ब्लास्टिंग कर किया शुभारम्भ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!