Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहीद स्मारक पर 26/11 के शहीदों को पुलिस जवानों ने दी सलामी

ठाणे (यूनिस खान ) मुंबई के 26 / 11 के आतंकी हमले में शहीद पुलिस व सेना के जवानों व नागरिकों को याद करते हुए स्थानीय पुलिस और नागरिकों ने सलामी दी. जय परशुराम सेना संस्थापक व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि दी है। साथ ही शहीद जवानों व मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।
      26 / 11/ 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे जबकि 308 लोग घायल हुए थे। मुंबई के इस आतंकी हमले में शहीद पुलिस व सेना के जवानों और नागरिकों को श्रधांजलि देने के लिए शर्मा ने  मात्र 100 दिनों में देश का पहला शहीद स्मारक वाडा के स्वामी विवेकानंद कालेज में बनवाया। जिसका लोकार्पण उक्त घटना के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर नागरिकों को बचाने के लिए ताज होटल में घुसे आयपीएस अधिकारी विश्वास नागरे पाटील के हाथो किया गया।  उस समय वह एकीकृत ठाणे ग्रामीण व पालघर के पुलिस अधीक्षक थे। कालेज में शहीद स्मारक बनाने के बारे में शर्मा ने कहा था कि सुरक्षा की दृष्टि और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती रहे यही उदेश्य था। आज सैकड़ों विद्यार्थियों को उक्त घटना में शहीद जवानों से प्रेरणा मिल रही है और स्थानीय पुलिस और नागरिक स्मारक प्रमुख अवसरों पर सलामी देकर उनके शौर्य का स्मारण करते हैं ।

संबंधित पोस्ट

भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर में भव्य स्वागत कर निकाली गयी कलश यात्रा

Aman Samachar

आरबीआई का रेपो दर में कटौती ठाणे रियल एस्टेट के लिए शुभ संकेत

Aman Samachar

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड में शामिल हुआ टी-सीरीज़ 

Aman Samachar

कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवी डॉ सचिन सिंह का अभिनंदन

Aman Samachar

भगवान श्रीकृष्ण मनोकामना पूरी करें – आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!