Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

वाल्मिकी नवयुवक संघ ने हाथरस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की 

   मुंबई [ युनिस खान ] हाथरस में वाल्मीकी समाज की युवती से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर अखिल भारतीय नवयुवक संघ महाराष्ट्र व मुंबई कांग्रेस मुलुंड की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रधांजलि दी गयी . विनोद कजानिया की अगुई में मुलुंड कालोनी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है .
                   इस अवसर पर नंदू सोढा अध्यक्ष अ भा श्री वाल्मिकी नवयुवक संघ,ठाणे , राजेश  कजानिया ,अध्यक्ष-कल्याण, विक्रम गुहेर ,अध्यक्ष-मुंबई’,राजू भाई सोढ़ा( उपाध्यक्ष-मुंबई , डॉ आर आर सिंह कार्याध्यक्ष- ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस, राजेश इंगले वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विट्ठल सातपुते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन, अजिता तुषामध जिलाअध्यक्ष-महिला मंच ,कल्याण, लीना कजानिया, आर पी आई नेता प्रभाकर काम्बले, विलास निकाले, समाजसेवी विलास राजपूत, चर्मकार समाज मुंबई के अध्यक्ष-परशुराम इंगोले ,धर्मात्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष मिलिंद जगताप,संदीप वारे अध्यक्ष-मनसे, अशोक वाल्मिकी भांडुप, राकेश भाई रिडलान, अनिल बेलपत्र सहित नवयुवक वाल्मिकी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे .
नेताओ ने दिवंगत वाल्मिकी युवती को श्रधांजलि अर्पित करते हुये सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च अधिकार प्राप्त समिति गठित कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने व आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है .उन्होंने कहा है कि पुलिस , राज्य सरकार की एस आई टी या सीबीआई पर पीडिता के घरवालों के विश्वास नहीं रहा है। वक्ताओ ने कहा कि पूरे परिवार पर जान का खतरा है, गांव के दबंग उन्हें खुले आम मीटिंग कर देख लेने की धमकी दे रहे है . जिसे देखते हुए पुरे परिवार को सुरक्षा दी जाय या सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाय . ऐसा नहीं करने पर पीड़ित परिवार के साथ कभी भी अनहोनी हो  सकती है .

संबंधित पोस्ट

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई मांग 

Aman Samachar

कलवा स्वीमिंग पूल व स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

कलवा पारसिक नगर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए टीएमटी की बस सेवा शुरू

Aman Samachar

राज्य में संचारबंदी के दौरान अनावश्यक पुलिस लाठी चार्ज नहीं करेगी – पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

मुंब्रा में 10 करोड़ रुपये बकाया की खबर से मचा हड़कंप

Aman Samachar
error: Content is protected !!