Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा पारसिक नगर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए टीएमटी की बस सेवा शुरू

 ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे शहर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए मनपा परिवहन सेवा टीएमटी की पहली बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। राकांपा नेता, विधायक डा जितेंद्र आव्हाड ने इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
      पारसिक नगर, खारेगांव, कलवा से बड़ी संख्या में नौकरी पेशा व बाजार के लिए वाशी के लिए जाते हैं। वाशी में विभिन्न प्रतिष्ठानों के कार्यालय और होलसेल मार्केट हैं, मजदूर वर्ग को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए कलवा से वाशी तक ठाणे स्टेशन से होकर जाना आना  पड़ता था। डा आव्हाड ने ठाणे मनपा परिवहन समिति के सदस्य प्रकाश पाटिल को नागरिकों के  वाशी आने जाने के लिए ठाणे से वाशी बस सेवा शुरू करने के लिए उचित प्रयास करने की सलाह दी।
      जिसके बाद प्रकाश पाटिल ने अभिजीत पवार के साथ मिलकर प्रशासन का अनुसरण किया और इस बस सेवा को शुरू किया।पारसिक नगर की युवतियां व महिलाएं भी प्रतिदिन वाशी की यात्रा करती हैं अब उन्हें इस बस सेवा का लाभ मिलेगा।
      यह सेवा आज शुरू की गई। इस अवसर पर परिवहन अध्यक्ष विलास जोशी, राकांपा ठाणे शहर अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे, मनपा  में पूर्व विरोधी दल के नेता मिलिंद पाटिल, प्रमिला केनी , पूर्व नगर सेविका सुरेखा पाटिल, अभिजीत पवार आदि मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

त्योहारी लोन चुनने से पहले आपको पांच बातों पर ध्यान देना चाहिए –   नीरज धवन

Aman Samachar

ओबीसी की ताकत दिखने के लिए मंडल आयोग की दूसरी लड़ाई शुरू होगी – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड के एक्सप्रेस इन होटल के 21 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर मनपा ने लगाया सील

Aman Samachar

फेरेवालों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई मुहिम तेज 

Aman Samachar

नाबालिग विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार 

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!