Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

हाथरस घटना व कांग्रेस नेताओं से बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आन्दोलन 

  ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर प्रदेश के हाथरस में अनुसूचित जाति की युवती से सामुहित दुष्कर्म व हत्या के बाद परिजनों के लाश न देकर आधी रात को पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किये जाने की घटना को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। उक्त घटना के विरोध में आज ठाणे कांग्रेस ने सत्याग्रह आन्दोलन किया।
               आज ठाणे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने सत्याग्रह कर घटना की निंदा किया है। इस आन्दोलन में प्रदेश कांग्रेस के रत्नागिरी जिला प्रभारी मनोज शिंदे , मनपा में पूर्व गटनेता संजय घाडीगावकर ,महासचिव व प्रवक्ता सचिन शिंदे ,कांग्रेस नेता रविन्द्र आंग्रे ,सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिल्पा सोनोने समेत कांग्रेस के जिला ,ब्लाक व सभी विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. चव्हाण ने कहा है कि 19 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती के साथ घिनौनी हरकत कर हत्या करने वाले आरोपियों को बचाने का सत्ताधारी पार्टी प्रयास कर रही है।  पीड़ित परिवार को मदद करने की बजाय सरकार आरोपियों को बचाने की साजिश कर रही। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेताओं व मिडिया कर्मियों की गाँव के अंदर जाने से रोकने की कोशिस की जा रही है।  उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस व प्रशासन ने बदसलूकी किया है जिसका हम सब घोर निंदा करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा करने के बदने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल हो गयी है और वह विरोधी दल की आवाज दबाने में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।  एड. चव्हाण ने कहा की कांग्रस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने के लिए आगे आई है।  कांग्रेस देश की जनता के साथ खडी है और उसकी लड़ाई लडती रहेगी।

संबंधित पोस्ट

मूक बधिर मनपा सफाई कर्मी की पिटाई से कर्मचारियों में आक्रोश ,न्याय न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

राहूर गृप ग्रामपंचायत के उपसरपंचपद पद पर शिवसेना की रेखा पाटोले निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सामान्य तरह से छठ पूजा कर सहयोग करें –  जिलाधिकारी

Aman Samachar

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!