Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में संचारबंदी के दौरान अनावश्यक पुलिस लाठी चार्ज नहीं करेगी – पुलिस महानिदेशक

संचारबंदी व कड़े प्रतिबन्ध का अनुपालन करने के लिए 13 हजार होमगार्ड , एसआरपीएफ की 22 टुकड़ियों के साथ पुलिस दल सुसज्ज 

मुंबई  [ युनिस खान ] राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आज रात 8 बजे से 1 मई तक संचारबंदी लागू की गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने स्पष्ट कर दिया है कि जबतक नियम का उलंधन नहीं होगा पुलिस लाठी का उपयोग नहीं करेगी।  यदि सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने की कोशिस की गयी तो पुलिस बल प्रयोग करेगी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक पांडे ने कहा है कि कोरोना का चैन तोड़ने के लिए आज बुधवार 14 अप्रैल की रात 8 बजे से 1 मई तक महाराष्ट्र में  संचारबंदी  लागू की गयी है। संचारबंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सुसज्ज है। पुलिस दल की सहायता के लिए होमगार्ड व एसआरपीएफ की सेवा ली जा रही है। राज्य पुलिस के साथ 13 हजार होमगार्ड , एसआरपीएफ की 22 टुकड़ियाँ तैनात की गयी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संचारबंदी के साथ कड़े प्रतिबन्ध लगाये गए हैं।  इसमें पुलिस दल की बड़ी जिम्मेदारी है और उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए हमें लोगों के सहयोग की जरुरत नहीं पड़ेगी । नियम और शर्तों की लोगों को  जानकारी है जिसका पालन किया जाना चाहिए ऐसी अपेक्षा है। अनावश्यक किसी को परेशानी नहीं होगी इसकी हम गारंटी देते हैं। पुलिस महानिदेशक पांडे ने कहा है कि संचारबंदी के बारे में स्थानीय प्रशासन की मदद ली जा रही है।  कोरोना को रोकने  हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , निरंतर हाथ धोने के त्रिसूत्रीय नियकों का प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यदि सबने नियमों का पालन किया तो 15 दिनों के भीतर कोरोना में कमी आयेगी। पुलिस दल के 81 फीसदी कमचारी व अधिकारी का टीकाकरण   हुआ है जो हमारे लिए कोरोना से सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा है।

संबंधित पोस्ट

राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने के लिए राकांपा का ओबीसी सम्मेलन रविवार को ठाणे में 

Aman Samachar

जिले में बनेंगे 500 आपदा मित्र;  प्रशिक्षण की हुई शुरुआत – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर नूरपुर में बनेगा रपटा पुल

Aman Samachar
error: Content is protected !!