Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबर

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

 

मुंबई [ युनिस खान ]कोरोना लाक डाउन के कई नियमों को शिथिल किया गया है नवम्बर  तक राज्य में लाक डाउन समाप्त होने की उम्मीद है . इस आशय का संकेत राज्य आरोग्य मंत्री  टोपे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया है . उन्होंने चरणवद्ध  तरीके से स्कूल , धार्मिक स्थल खोलने के साथ नवंबर तक संपूर्ण महाराष्ट्र को अनलाक होने की उम्मीद जताया है .

राज्य में अनलाक का पांचवां चरण शुरू है . मिशन बिगिन अगेन के तहत अनेक नियमों को शिथिल कर राज्य में होटल ,रेस्टोरेंट ,बार को खोलने की अनुमति दी  है . 50 फीसदी ग्राहक क्षमता की शर्त पर उन्हें खोलने की अनुमति दी   गयी   है .राज्य में अंतर्गत रेलवे शुरू करने की अनुमति दी गयी है .एसटी   समेत निजी बसों को 100 फीसदी क्षमता के साथ सेवा देने की छूट  है . धार्मिक स्थल , स्कूल ,व्यायाम शाला  मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की निरंतर मांग की जा रही है . इन मुद्दों पर राज्य   सरकार गंभीरता विचार कर रही है .उन्होंने नवंबर तक संपूर्ण महाराष्ट्र को लाक डाउन मुक्त होने का संकेत दिया है . पांचवे   चरण के अनलाक की अवधि 31 अक्टोबर तक बढाई है . इसके बाद अगली घोषणा का लोगों को इन्तजार है .लाक डाउन के चलते शहरों से गाँव गए मजदूर फिर वापस आ रहे है .बड़ी संख्या में लोग गाँवों से पुनः शहरों में आने की तैयारी में हैं .ट्रेनों की कमी के चलते रेल  टिकट मिलने की परेशानी हो रही है .इसके बावजूद ट्रेन , बस व विमान से लोगों का आना जारी है .ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ मजदूरों  आने में तेजी आयेगी . मुंबई व उपनगरों में काम करने वालों को अभीतक   लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं है . लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा  अनुमति मिलते ही मजदूरों  आने का सिलसिला तेज  जायेगा . शायद लोकल ट्रेन में आम लोगों को यात्रा की अनुमति से भीड़ बढ़ने  आशंका के चलते   ही राज्य सरकार अभीतक  लोकल ट्रेनों में आवश्यक सेवा के आलावा    सामान्य लोगों को अनुमति नहीं दे रही है . आरोग्य मंत्री ने नवंबर तक संपूर्ण महाराष्ट्र की  अनलाक करने का संकेत   देने से निजी क्षेत्र में काम करने वालों की उम्मीदें  बढ़ने लगी है . दशहरा ,दिवाली  जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर धंधा ,व्यापार ,बाजारों में रौनक आने की उम्मीद है . सरकार के अगले निर्णय पर लोगों की निगाहें लगी हैं . त्यौहार के मौके पर ही सालाना व्यापार होता है .यही समय होता है जब हर वर्ग  के जेब में पैसे आते है उन्हें अपनी जरुरत के सामान खरीदने का मौका और व्यापारियों को व्यवसाय कर पूरे साल के व्यावसाय की कमी पूरा करने का आवसर होता है .

संबंधित पोस्ट

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

Aman Samachar

देश की पहली रेल 1853 में मुंबई से ठाणे रेलवे स्टेशन बीच चली , फिर भी ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक दर्जा नहीं

Aman Samachar

महाराष्ट्र की श्रम कल्याण योजना अनुकरणीय –  अनिल राजभर

Aman Samachar

दांत हो रहे हैं खराब तो अब आपको घर बैठे डॉक्टर्स बताएंगे उपचार, बस करना होगा यह काम

Admin

क्लस्टर योजना से पुनार्विकास करने वाला ठाणे शहर बनेगा देश का पहला शहर – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

धार्मिक शिक्षा के साथ दूसरी शिक्षा हासिल करने के लिए मुस्लिम समाज की आगे आने की जरूरत – मौलाना अशरफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!