Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

धार्मिक शिक्षा के साथ दूसरी शिक्षा हासिल करने के लिए मुस्लिम समाज की आगे आने की जरूरत – मौलाना अशरफ

मुंबई [ युनिस खान ] युवाओं को नशे बचाने और दहेज़ प्रथा को रोकने के लिए काम करने की आवश्यकता है। अच्छा समाज बनाने के लिए धार्मिक शिक्षा के साथ दुनिया की दूसरी शिक्षा हासिल करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस आशय का बयान आल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा , मुंबई के अध्यक्ष मौलाना मुईनुद्दीन अशरफ ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में कुछ लोग गुमराह हो रहे है उन्हें सही राह दिखाने के लिए इमामों के माध्यम से जागृत करने का प्रयास किया जायेगा।

           मुंबई सोनापुर शुक्लाजी स्ट्रीट की सुन्नी मस्जिद बिलाल के मैदान में आल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिमें महाराष्ट्र के 36 जिलों के आलावा देश के अन्य हिस्सों से अनेक उलेमाओं से हिस्सा लिया। जिसमें महासचिव मौलाना मक़सूद अली खान , मौलाना महफूज रहमान शामिल थे। उन्होंने अपने बयान में मुल्क और मिल्लत की मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी।
          इसमें कहा गया कि आज हमारे मदरसों व अन्य इमारतों के ऊपर कार्रवाई हो रही है क्यों की हमारे लोगों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जिसके कारण क़ानून की निगाह में उन्हें अनधिकृत मानकर कार्रवाई की जाती है। मस्जिद , मदरसों व दरगाह को वक्फ बोर्ड में पंजीकृत कराने व ट्रस्ट की कमेटियों का ताजा रिपोर्ट बोर्ड में जमा कराने के लिए संस्था की ओर मुंबई कार्यालय में व्यवस्था करने के साथ औरंगाबाद वक्फ बोर्ड कार्यलय के काम के लिए वकील नियुक्त किया गया।
            इसी तरह समाज को खासकर युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने व नशा मुक्ति पर जोर दिया जा रहा है। मस्जिदों के इमामों की योग्यता पर ध्यान देने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए भी विचार किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों को कुरआन , हदीस और सरियात के दायरे में रहकर बेहतर इंसान बनाने का प्रयास करने की बात कही गयी।
            मौलाना अशरफ ने कहा कि मेरे ऊपर संस्था के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाने के लिए तैयार हूँ। उलेमाओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। धार्मिक शिक्षा के साथ दुनिया की अन्य शिक्षा को बढ़ावा देकर अच्छा इन्सान बनाने की जरुरत है। उन्होंने गरीबी और आर्थिक समस्या से जूझ रहे होनहार बच्चों की शिक्षा पूरी करने के लिए समाज के सक्षम लोगों के आगे आने की अपील करते हुए इलाज खर्च वहन न कर पाने वालों मरीजों के दवा उपचार के लिए मदद करने के लिए लोगों को आगे आने के लिए कहा है।

संबंधित पोस्ट

एसटी को देश का नंबर वन परिवहन बनाने का उद्देश्य — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में वार्षिक खेल कूद स्पर्धा का शुभारम्भ

Aman Samachar

स्वच्छता सहित जल जीवन मिशन की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू 

Aman Samachar

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

Aman Samachar

11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने ठाणे में शुरू किया मेडिकल स्टोर

Aman Samachar

भगवान् परशुराम की वर्चुअल जयंती व मीटिंग में समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar
error: Content is protected !!