Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराजा अग्रसेन चौक नामकरण के मनपा के निर्णय का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत 

  ठाणे [ युनिस खान ] शहर के हीरानंदानी मेडोज के चौक का नाम महाराजा अग्रसेन चौक करने का ठाणे मनपा ने निर्णय लिया है। मनपा के इस निर्णय पर अग्रबंधुओं ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। इसके लिए महापौर नरेश म्हस्के का अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन की राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया है।
              ठाणे शहर में अग्रवाल समाज के करीब 20 हजार अग्रवाल समाज के परिवार रहते हैं।  मारवाड़ी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहता है। ठाणे शहर में महाराजा अग्रसेन का उचित स्मारक हो, ऐसी माँग अग्रवाल समाज ने हमेशा की है। ठाणे मनपा ने चौक का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम करके अग्रवाल समाज की माँग को आंशिक पूरा किया है। इसके लिए मारवाडिज इन ठाणे की अध्यक्षा व सुप्रसिद्ध समाज सेविका सुमन अग्रवाल ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है। ठाणे शहर व समाज के हित में मारवाड़ी समाज का हमेशा योगदान रहा है और आगे भी रहेगा ऐसा ही योगदान रहेगा। इस आशय का सुमन अग्रवाल ने संकल्प दोहराया है।

संबंधित पोस्ट

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

Aman Samachar

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र को मदद करे – नसीम खान

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से चलाया गया स्वछता व वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

खाद्य व्यापारियों के लिए सात अक्टोबर तक पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान – जिलधिकारी 

Aman Samachar

नाका मजदूरों को शेड , पानी व सुरक्षा देने की असंगठित मजदूर यूनियन ने मनपा से की मांग

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!