Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना का टीका मुफ्त देने के लिए महाराष्ट्र सरकार केंद्र  सरकार की मदद ले जिससे गरीब व माध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिले। पूर्व मुख्यमंत्री व विधान सभा में विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फडनवीस ने इस आशय की राज्य सरकार को सलाह दिया है। उन्होंने केंद्र से निधि न मिलने का रोना रोने वाली शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस गठबंधन की आघाडी सरकार की आलोचना किया है।

                पूर्व मुख्यमंत्री व विधान सभा में विरोधी पक्षनेता फडनवीस ठाणे में नगर सेवक भरत चव्हाण द्वारा नौ कुण्डीय सहत्रचंडी महायज्ञ   कार्यक्रम में दर्शन के लिए आये थे। कार्यक्रम में सांसद कपिल पाटील , विधायक संजय केलकर , भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ,प्रदेश सचिव संदीप लेले , मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले समेत अनेक नगर सेवक व पदाधिकारी उपस्थित थे। कोरोना संकट के मद्देनजर आरोग्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी सराहना करते हुए फडनवीस ने कोरोना का अंत करने  लिए देवी से प्रार्थना किया। इस दौरान कोरोना काल कल में सेवा करने वाली ठाणे की नौ महिलाओं को नवदुर्गा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें डाक्टर ,पुलिस ,पत्रकार ,स्वच्छता कर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा की समाज न काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। विरोधी पक्षनेता फडनवीस ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी एजल्स पैराडाईज प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ठाणे पूर्व कोपरी इलाके की पहचान अटल प्रवेश द्वार से होने वाली है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक कपूरबावड़ी शाखा में शुरू हुआ यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट

Aman Samachar

तस्करी के लिए लायी दमन निर्मित 8 लाख रूपये की शराब जब्त 

Aman Samachar

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कारवाई 

Aman Samachar

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

Aman Samachar

फिनोलेक्स केबल्स ने क्रीज फ्री आयरन रेंज लॉन्च के साथ घरेलू उपकरणों के बाजार में रखा कदम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!