Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड के घरों का 12 वर्ष बाद संपत्ति कर के बदले मनपा वसूलेगी सेवा शुल्क 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर इलाके की सैकड़ों झोपड़ों का 12 वर्षों के बाद मनपा ने सेवा शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। इससे सैकड़ों परिवारों को न्याय मिलने का मार्ग खुल गया है। नगर सेवक मनोहर डुंबरे ने मनपा के निर्णय का स्वागत करते हुए ख़ुशी व्यक्त किया है।

                उन्होंने बताया है कि प्रभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले घोडबंदर रोड के डोंगरी पाडा , पातली पाडा ,किंगकांग नगर आदि इलाके में 2012 में करीब 7 हजार जनसँख्या थी। पहले इस इलाके की चाल का अनधिकृत निर्माण के रूप में मनपा संपत्ति कर वसूल करती थी। वर्ष 2008 से मनपा ने अचानक संपत्ति कर वसूलना बंद कर दिया था। इसके बावजूद मनपा इस इलाके में जलापूर्ति कर रही थी। नागरिक कर का भुगतान करने के लिए तैयार थे लेकिन मनपा ने कर लेने से इंकार र रही थी। इस मुद्दे को नगर सेवक  डुंबरे ने 2012 मनपा का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा था कि उक्त इलाके  न मनपा जलापूर्ति के साथ नागरिक सुविधाएँ मुहैया करा रही है। 16 जुलाई 2012 को उन्होंने तत्कालीन मनपा आयुक्त को पत्र दिया था जिस पर मनपा प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया था।  इसके बावजूद नगर सेवक  डुंबरे ने प्रयास शुरू रखा। कर वसूल नहीं करने से मनपा को राजस्व हानि होने की बात से मनपा अधिकारीयों को अवगत कराया। अन्तः मनपा प्रशासन ने संपत्ति कर की बजाय सेवा शुल्क वसूल करने का निर्णय लिया है। बुधवार 20 जनवरी से उक्त    इलाके के निवासियों से उनके घर का सेवा शुल्क के रूप में कर वसूल किया जायेगा। स्थानीय नगर सेवक  डुंबरे ने मनपा के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे नागरिकों को उनका अधिकार मिलने का मार्ग खुल गया है। नागरिकों को सुविधाएं व घरों का अधिकार मिलने के साथ ही मनपा को राजस्व प्राप्त होगा।

संबंधित पोस्ट

एयरटेल और टाटा समूह/टीसीएस ने की ‘मेड इन इंडिया’ 5जी के लिए साझेदारी की घोषणा

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

वायरस से बचने का प्रभावी तरीका कमरों को वेंटिलेशन युक्त रखना आवश्यक – विजय जोशी

Aman Samachar

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

Aman Samachar
error: Content is protected !!