Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गुरूवार को टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मुंब्रा राकांपा कार्यालय से निकलेगा मोर्चा 

ठाणे [ युनिस खान ] बिलजी का अधिक बिल आने जैसी समस्याओं को लेकर राकांपा ने टोरेंट पावर कंपनी के ठेका रद्द करने की मांग किया है। इस मुद्दे लेकर गुरूवार 21 जनवरी को मुंब्रा राकांपा कार्यालय से टोरेंट पावर कंपनी पर मोर्चा निकालने की घोषणा राकांपा अध्यक्ष शमीम खान व नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने पत्रकार सम्मेलन में दी है। मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व परिवहन सदस्य शमीम खान ने बताया कि पूर्ववर्ती  राज्य सरकार ने मुंब्रा , कलवा ,शील इलाके की बिजली आपूर्ति व बिल वसूली का टोरेंट पावर कंपनी को ठेका दिया है।  राकांपा ने स्थानीय नागरिकों के साथ शुरू विरोध किया। विधान सभा चुनाव के निकट होने के चलते कुछ समय के लिए ठेका स्थगित कर दिया था। टोरेंट कंपनी के बिजली आपूर्ति व बिल वसूली से नागरिक परेशान है। ग्राहकों को अधिक बिल आने ,बकाया वसूली व जबरन नया मीटर लगाने से लोग परेशान हैं। टोरेंट पावर कंपनी का ठेका रद्द करने की नागरिकों की मांग उठाने लगी है। टोरेंट पावर कंपनी का ठेका रद्द करने की मांग को लेकर गुरूवार 21 जनवरी की सुबह 11 बजे कौसा स्थित राकांपा कार्यालय से भारत गियर कंपनी इलाके में स्थित टोरेंट पावर के कार्यालय तक मोर्चा निकाला जायेगा। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के मुंब्रा कलवा अध्यक्ष व नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने कहा कि कोरोना संक्रमण व लाक डाउन के चलते हम लोगों को महामारी से बचाने में लगे थे। इस दौरान लोगों को बिजली का अधिक बिल दिया गया है। बकाया वसूली व नया मीटर लगाने के बहाने लोगों को परेशान किया जा रहा है। कोरोना कम होने के बाद अब राकांपा टोरेंट कंपनी का ठेका रद्द करने तक आन्दोलन करने तैयारी कर ली है।   गुरूवार को मोर्चे में मुंब्रा कौसा , शील की अधिकांश संस्थाएं व नागरिक हिस्सा लेंगे।  पत्रकार सम्मेलन में नगर सेवक जफ़र नोमानी , सिराज डोंगरे , हफीजा नाईक , इब्राहीम राउत समेत अनेक नगर सेवक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar

 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने प्राप्त किया शीर्ष स्थान

Aman Samachar

कोरोना संबंधी प्रतिबन्ध के नियमों में संशोधन की जनांदोलन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

सोरगांव मातोश्री वृद्धाश्रम: स्वास्थ्य प्रणाली ट्रेसिंग में एक और मरीज पॉजिटिव 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट के राखी एक्सप्रेस ऑफ़र के साथ रक्षा बंधन का जश्न मनाएँ

Aman Samachar
error: Content is protected !!