Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

 ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा परिवहन सेवा टीएमटी की सड़क पर चलती बस में आचानक आग लग गयी।  आग मामूली होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया है।

मनपा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार टीएमटी बस क्रमांक एमएच 04 / एचवाय 1748 सड़क पर चलते समय घोडबंदर रोड , वाघबिल नाका रीगल वाइन्स के सामने पहुंची। उसी समय करीब साढ़े पांच बजे टायर के नीचे आग लगने की जानकारी मिलते ही उसे बुझा लिया गया। टीएमटी कर्मियों ने बस में लगे फायर सिलेंडर से तत्काल आग बुझाने का काम किया। बस में आग लगते ही पता चलने से बड़ा हादसा टल गया। आपदा प्रबंधन कक्ष अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि ठाणे रेलवे स्टेशन कोपरी से बोरीवली चलने वाली बस में तकनीकी खराबी आने से उसे आनंद नगर डिपो में मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था उसी दौरान घटना हुई है .

संबंधित पोस्ट

सनटेक रियल्टी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 7 एकड़ के क्षेत्र में वाटरफ्रंट रेसिडेंस का करेगी निर्माण 

Aman Samachar

 स्टूूडेंट्स के विकास के लिए नई एजुकेशनल पहल पर ज़ोर

Aman Samachar

परिचारिकाओं के परिश्रम से आज कोरोना महामारी पर धीरे धीरे विजय मिल रही – महापौर

Aman Samachar

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

Aman Samachar

उच्च शिक्षित लड़की जहरा शेख को राकांपा ने बनाया युवती सेल का अध्यक्ष 

Aman Samachar

चौथी पीढ़ी के दा विंची सर्जिकल रोबोट से ऑपरेशन के बाद मरीज को उसी दिन घर लौटने की अनुमति मिली

Aman Samachar
error: Content is protected !!