Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

ठाणे [ युनिस खान ] बिहार से रोजीरोटी कमाने महाराष्ट्र आकर श्री रामलोचन प्रसाद सिंह ने महाराष्ट्र को अपनी कर्मस्थली बना लिया . उन्होंने छोटी से सुरक्षा रक्षक की नौकरी शुरू किया लेकिन वे यहीं नहीं रुके . सुरक्षा रक्षकों के साथ होने वाले शोषण को रोकने की लड़ाई लड़ने के लिए यूनियन से जुड़े . लम्बे संघर्ष के बाद उन्होंने खुद नौकरी करते हुए दूसरों को रोजगार देने और अपने परिवार के अच्छे  तरीके  पालन पोषण को शिक्षा का प्रबंध करने के उद्देश्य से सुरक्षा रक्षक एजेंसी शुरू किया . कम समय में अधिक तरक्की कर सैकड़ों बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का काम किया .आज उनके द्वारा स्थापित सुरक्षा रक्षक एजेंसी बी एस एस सिक्युरिटी सर्विसेस और एल एंड आर प्रापर्टीज इन दोनों फर्म से सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी चल रही है . उनके चार पुत्रों में धनंजय सिंह सामाजिक राजनितिक गतिविधियों में सक्रीय हैं . रूद्र फ़ौंडेशन , महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ ,जय फ़ौंडेशन के माध्यम  से रामाजिक कार्य कर कर रहे हैं .  छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों व भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर ठाणे में छठ पूजा के कार्यक्रम को विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया . नागरिकों की सुरक्षा में दिन रात मुस्तैद रहने वाली स्थानीय पुलिस , यातायात को रेनकोट मुहैया करने का कार्य किया . कोरोना के लाक डाउन के दौरान गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण  किया . अनेक मजबूर   लोगों को गाँव जाने के लिए अपनी संस्थाओं के माध्यम से खर्च का प्रबंध किया . कोरोना काल में लोगों की सेवा करते हुए   खुद संक्रमित हो गए . अपनी जान की परवाह न कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते लोगों की सेवा कर रहे थे .अंत में धनंजय सिंह  ने कोरोना संक्रमित हुए अपने  पिताश्री रामलोचन प्रसाद सिंह को खो दिया . इसके बावजूद समाजसेवा में जुटे है .धनंजय सिंह अपने  पिता के सपनों को पूरा करने के लिए अयोध्या में बनने वाली राममंदिर के निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रूपये की निधि दी है .

संबंधित पोस्ट

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

Aman Samachar

आदिवासी क्षेत्रों में 15 स्वयं सहायता समूहों को यूनियन बैंक ने किया ऋण स्वीकृत 

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों को सरकारी सहायता दिलाने में मदद के लिए आगे आया अंजुमन-ए-खानदेश

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!