Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वैश्विक समूह एचसीएल और वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के मुक्त नवाचार मंच, अपलिंक ने आज ग्लोबल फ्रेशवाटर इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है। यह एचसीएल और अपलिंक की एक्वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल, की पांच चुनौतियों में से पहली है। यह ‘एक्‍वाप्रेन्योर्स’ (जल केंद्रित उद्यमियों) से मीठे पानी के पारितंत्र को संरक्षित और बहाल करने के लिए अभिनव समाधान प्राप्त करने का एक कार्यक्रम है। दावोस में फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान मई 2022 में शुरू की गई पहल, दुनिया भर में मीठे पानी के क्षेत्र के लिए अपनी तरह का पहला नवाचार पारितंत्र तैयार करेगी। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 08 नवंबर, 2022 है। पूर्ण विवरण और योग्यता मानदंड इस लिंक  पर देखे जा सकते हैं। एचसीएल ने पानी केंद्रित उद्यमियों की सहायता के लिए पांच वर्षों में $15 मिलियन देने का वचन दिया है।

         एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन, रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा, “एक नवाचार पारितंत्र जल उद्यमियों को संसाधनों के साथ सक्षम कर सकता है और नए समाधान बनाने तथा मौजूदा में सुधार करने में निवेश करने की सलाह दे सकता है। अब ऐसे उद्यमी और स्टार्ट – अप हैं जो मीठे पानी के संरक्षण के लिए प्रासंगिक समाधान मुहैया कराने की क्षमता रखते हैं और छोटे पारितंत्र के भीतर छोटे तरीकों से प्रभाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से, कई वित्तपोषण हासिल करने के लिए संघर्ष करते हैं और अपने समाधानों का दायरा बढ़ाने के लिए परिचालन क्षमता की कमी का सामना करते हैं। एचसीएल अपने बड़े नेटवर्क और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अपलिंक के साथ साझेदारी के जरिये यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इन उद्यमियों की पहचान की जाए और उनका समर्थन किया जाए । 

संबंधित पोस्ट

फिनोलेक्स केबल्स ने क्रीज फ्री आयरन रेंज लॉन्च के साथ घरेलू उपकरणों के बाजार में रखा कदम 

Aman Samachar

मुंब्रा खाड़ी में तैरने गए तीन लड़कों में दो को निकला गया ,तीसरे की सुबह होगी तलाश

Aman Samachar

समग्र रायगढ़ कॉफी टेबल बुक का मुख्यमंत्री शिंदे के हाथो प्रकाशन संपन्न  

Aman Samachar

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाने का महाराष्ट्र का ‘गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!