Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऑटो रिक्शा चालकों को सरकारी सहायता दिलाने में मदद के लिए आगे आया अंजुमन-ए-खानदेश

ठाणे [ युनिस खान ] राबोड़ी की सामाजिक संस्था अंजुमन-ए-खानदेश लाॅकडाउन के समय से क्षेत्र के कमजोर और संकटग्रस्त लोगों की हर मोर्चे पर मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है।  हाल ही में दूसरे लॉकडाउन में महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। अंजुमन-ए-खानदेश राबोड़ी ठाणे ने ऑटो रिक्शा चालकों को मार्गदर्शन और मुफ्त ऑनलाइन आवेदन सुविधा प्रदान किया।   संस्था के महासचिव आफताब शेख ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए  ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है क्योंकि रिक्शा चालक वर्ग उच्च शिक्षित नहीं है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी नहीं रखते है इसलिए हमने उनके मार्गदर्शन और मुफ्त ऑनलाइन आवेदन के लिए शिविर का आयोजन किया है, जिससे हर दिन सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष सैयद अब्बास अली ने कहा कि अंजुमन-ए-खांदेश कई वर्षों से जन सेवाएं प्रदान कर रहा है। गत वर्ष लगातार 70 दिनों तक जरूरतमंदों के घरों में खाने के डिब्बे पहुंचाए गए, जिसमें करीब 65,000 खाने की डिब्बे और 500 से ज्यादा घरों में राशन किट बांटा गया।  बुखार जांच शिविर लगाए गए।  इस साल भी लोगों को जरूरत के मुताबिक लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है और इस तरह के नेक काम भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस संबंध में बोलते हुए कार्यकारिणी समिति के सदस्य अकरम बन्ने खान ने कहा कि हम क्षेत्र में और आसपास रहने वाले रिक्शा चालकों की पहचान कर उन्हें इस योजना कि जानकारी दें रहे हैं। उनके काग़ज़ात में कमियों को सुधारने के लिए मार्गदर्शन कर फॉर्म भर रहे हैं।  हम उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकारिणी समिति के सदस्य शकरूद्दीन काजी के अलावा अकबर शेख और सकलैन सईद शेख ने भी इस काम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने नए नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट केबिन प्रोडक्ट का किया अनावरण

Aman Samachar

बगैर निर्माण सड़क के लिए 8 करोड़ के बिल का भुगतान, ठाणे मनपा में स्मार्ट भ्रष्टाचार – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

ठाणे में क्षत्रिय महासंघ की ओर से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती 

Aman Samachar

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईआईएल के साथ किया एमओयू साइन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!