Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ठाणे [ युनिस खान ]  देश के रक्षा विभाग की गोपनीय जानकारी उजागर करने वाले रिपब्लिकन न्यूज चैनल के सर्वेसर्वा पत्रकार अर्नव गोस्वामी का निषेध करते हुए कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने   गोस्वामी समेत केंद्र सरकार के उच्च पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है।

                  पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के बाद बालाकोट में सैनिक कार्रवाई की जानकारी तीन दिन पहले अर्नव गोस्वामी को थी। जो दोनों की बातचीत से सामने आई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने इस मुद्दे को गोपनीय व अतिसंवेदन शील बताते हुए सवाल किया कि यह जानकारी अर्नव गोस्वामी के पास कैसे पहुंची। देश के सुरक्षा व सैन्य कार्रवाई की जानकारी तीन दिन पहले कैसे दी गयी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में बैठे बड़े नेता ने 23 फरवरी 2019   को जानकारी दी थी यह स्पष्ट हो गया है। जिसे लेकर अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्जकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस ने की है। शहर अध्यक्ष एड चव्हाण के नेतृत्व में मध्यवर्ती कांग्रेस कार्यालय के बाहर अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अर्नव गोस्वामी की केंद्र में उच्च पदों पर बैठे हुए लोगों से मिली भगत है जिससे अति गोपनीय जानकारी लीक की जा रही है। इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। विरोध प्रदर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल सालवी , महासचिव सचिन शिंदे , महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिल्पा सोनोने , माधुरी शिंदे , के वृषाली आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

झोपड़पट्टी क्षेत्र में पठान पाठन को बढ़ावा देने के लिए झोपडपट्टी क्षेत्रों में मनपा की पुस्तकालय योजना शुरू 

Aman Samachar

उल्हासनगर में अवैध मोबाइल नेटवर्क बूस्टर पर कार्रवाई

Aman Samachar

आनलाईन मतदाता पंजीकरण में फर्जीवाडा करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जेईई-एडवांस्ड व दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों किया सत्कार

Aman Samachar

एसटी वर्कर्स कांग्रेस ठाणे विभाग के अध्यक्ष बने सचिन शिंदे

Aman Samachar

येऊर में पुलिस अधिकारीयों की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!