Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

ठाणे [ इमरान खान ] सुरक्षा कारणों से वाहनों के कांच पर लगी काली फिल्म के खिलाफ मुहीम शुरू कर यातायात पुलिस ने एक दिन में 400 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई किया है। ऐसे वाहनों से दंड वसूल करने के साथ ही काली फिल्म निकाने की कार्रवाई की गयी है। इस तरह की आगे भी कार्रवाई शुरू रखने की जानकारी यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील ने दिया है।

                  सुरक्षा कारणों से वाहनों के कांच पर काली प्लास्टिक फिल्म को प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद कारों के कांच पर काली फिल्म लगाकर सडकों पर वाहन दिखाई दे रहे हैं।  जिसे देखते इ यातायात पुलिस ने आयुक्तालय क्षेत्र में कार्रवाई शुरू किया है।  आयुक्तालय क्षेत्र में एक दिन में नाका बंदी कर यातायात पुलिस ने 400 वाहनों के   खिलाफ दंडात्मक   कार्रवाई किया है। सर्वाधिक 48 वाहनों के खिलाफ कापुर बावडी क्षेत्र में कार्रवाई की गयी है। सबसे कम अंबरनाथ में सात   वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। ठाणे नगर पुलिस क्षेत्र 26 , कोपरी में 16 , नौपाडा में 19 , वागले में 20 , कासर वडवली में 37 , राबोडी में 19 ,कलवा 28 , मुब्रा में 15 , भिवंडी में 8 ,नारपोली में 34 , कोनगाँव में 16 , कल्याण में 21 , डोंबिवली में 20 ,  कोलशेवाडी में 29 , विट्ठलवाडी में 10 ,उल्हासनगर में  27 एवं अंबरनाथ में 7 वाहनों को खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर काली फिल्म निकाल दी गयी है।  ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के सभी विभागों में कार्रवाई शुरू है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने महिला केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की शुरूआत कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं को समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन वितरित 

Aman Samachar

केंद्र की सुदर्शन भारत परिक्रमा का स्वागत करने के लिए ठाणे व पनवेल के नागरिकों का सम्मान

Aman Samachar

सिड्को की तर्ज पर जेएनपीटी प्रकल्पग्रस्तों को न्याय व नवी मुंबई के निवासियों को सेवा शुल्क में छूट –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

महिला बचतगट निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का महापौर के हाथो उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!