Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेट्रोल ,डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शिवसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा

ठाणे [ युनिस खान ] दिन ब दिन पेट्रोल व डीजल की दर वृद्धि को लेकर शिवसेना की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना किया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पर जनता ने विश्वास दिखया है अच्छे दिन कहाँ गए।  राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन एवं  शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख व महापौर नरेश म्हस्के के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल दर वृद्धि के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया।
                       बैलगाडी , घोडागाडी व सायकिल लेकर बड़ी संख्या में लोग मोर्चे में शामिल हुए। मोर्चे में विधान परिषद् सदस्य रविन्द्र फाटक ,शहर प्रमुख रमेश वैती , हेमंत पवार , उप महापौर पल्लवी कदम ,स्थाई समिति सभापति संजय भोईर ,सभागृह नेता अशोक वैती , पूर्व महापौर संजय मोरे ,शिवसेना ठाणे जिला महिला आघाडी प्रमुख व पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे , शहर प्रमुख वंदना डोंगरे ,  जगदीश थोरात ,नगर सेविका निर्मला कन्से , नंदिनी विचारे ,साधना जोशी , राधिका फाटक ,रागिनी बैरीशेट्टी ,रुचिता मोरे ,प्रभा बोरिटकर ,एकता भोईर , पद्मा भगत ,आशा डोंगरे ,कंचन चिन्दरकर , नगर सेवक सिधीर कोकाटे , मधुकर पावशे , गुरुमुख सिंह स्यान , उमेश पाटील , प्रकाश शिंदे ,एकनाथ  भोईर , विकास रेपाले ,भोषण भोईर , प्रकाश पायरे ,अमित जायसवाल ,नितिन लांडगे आदि समेत बड़ी संख्या शिवसैनिक व नागरिक शामिल थे। पेट्रोल , डीजल की दर वृद्धि से कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे नागरिकों पर दोहरी मार पद रही है। इससे आम नागरिकों की आर्थिक स्थित बद से बदतर हो रही है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि   महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी नागरिकों के साथ खड़ी है। केंद्र की   भाजपा सरकार सरकारी सेवाओं  निजीकरण कर रही है। कृषि क़ानून लादने का प्रयास किया जा रहा है।  रसोई गैस की दर वृद्धि , अचानक नोटबंदी कर देश को आर्थिक संकट में डालने जैसे अनेक अन्यायकरक कार्य केंद्र सरकार ने किया है। जिसके निषेध के लिए शिवसैनिक आज सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार को जगाने के लिए  हैं। स्थानीय स्वराज्य संस्था के मुख्य आय के स्रोत चुंगी के बदले एलबीटी बंद कर जीएसटी लाकर केंद्र सरकार ने निधि जमा लिया। केंद्र सरकार राजनीति कर जिन राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है उसे जीएसटी का हिस्सा देने में टाल मटोल कर रही है। इस आशय  आरोप लगाते हुए शिवसेना नेताओं ने कहा है कि अनेक स्थानीय स्वराज संस्थाओं को कामकाज चलाना कठिन हो रहा है। नागरिकों को भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है जिससे नागरिकों में केंद्र     सरकार  प्रति असंतोष फ़ैल रहा है। केंद्र सरकार को नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए निकाले मोर्चे को पुलिस ने कोर्टनाका पर रोक लिया। स्थिति ख़राब होने से बचाने के लिए शिवसैनिकों ने संयम का परिचय देते हुए कोर्ट नाका पर मोर्चा रोक दिया।

संबंधित पोस्ट

मानसून में सडकों पर खड्डे हुए तो संबंधित अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

Aman Samachar

हसन गद्दी निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म किन्नर द पावर का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar

महाविकास अघाड़ी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दुधाविषेक कर मांगी माफ़ी 

Aman Samachar

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

Aman Samachar
error: Content is protected !!