Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून में सडकों पर खड्डे हुए तो संबंधित अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई – मनपा आयुक्त

नवी मुंबई  [ युनिस खान ]  मानसून के पूर्व सडकों की मरम्मत कराने का निर्देश देते हुए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बरसात में सडकों पर खड्डे होने पर संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया है।

              मनपा आयुक्त बांगर ने कहा है कि मानसून के दौरान सडकों पर खड्डे न हो और सडकों की स्थिति खराब होने से समस्या न होने पाए।  इसके लिए अभी से सडकों का निरिक्षण कर उसकी मरम्मत करा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि सडकों पर खड्डे नहीं होना चाहिए और खड्डों की शिकायत नहीं आना चाहिए इसके लिए ध्यान देना का ह दिया है। मनपा आयुक्त बांगर ने सडकों को खड्डामुक्त करने के कार्य में उदासीनता सहन नहीं करने का स्पष्ट करते हुए कार्रवाई का संकेत दिया है। मानसून पूर्व कार्यों  की विस्तृत समीक्षा करने के लिए उन्होंने अधिकारी की बैठक   किया जिसमें परिमंडल 1 के उपायुक्त दादासाहेब चाबुकस्वार ,घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डा बाबासाहेब राजले ,शहर अभियंता संजय देसाई से मानसून पूर्व कार्यों की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने सडकों की खुदाई का कार्य 15 मई तक पूरा कराने व 31 मई तक सडकों की मरम्मत करने का निर्देश दिया।  इसी तरह 25 तक शहर के सभी नालों  की सफाई का कार्य पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिया है। उन्होंने स्पष्ट  है कि बरसात में इ दुर्घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी निश्चित कर कार्रवाई की जायेगी। दुर्घटना होने पर उपाय योजना करने की बाजाय पहले से ही उपाय योजना कर दुर्घटना रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

केन्द्रीय बजट 2023-24 श्री राजेश शर्मा, प्रबंध निदेशक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की उम्मीदें

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के घोषित आंकड़े व स्मशानभूमी के आंकड़ों के अंतर का खुलाशा करे मनपा 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

Aman Samachar

ट्रेडबाइनरी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए 20 हजार पौधे

Aman Samachar

ओडिसी इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल्‍स को बड-ई से 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मिला ऑर्डर

Aman Samachar
error: Content is protected !!