Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

गोपालगंज (बिहार) ,  निर्देशक संदीप मिश्रा उर्फ नेता जी के निर्देशन में निर्माणाधीन विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक की शूटिंग पूरी की गई।इस वेब सीरीज की शूटिंग की शुरुआत गोपालगंज बिहार के सुंदर लॉकेशन में मुहूर्त के साथ शुरू की गई। लेकिन,विवाद के साथ इसकी शूटिंग का अंत सफलता पूर्वक किया गया। विवाद  वेब सीरीज के कुछ दृश्यों को लेकर जिसका विरोध मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहें हैं। दरअसल जानकारी के अनुसार वेब सीरीज में हॉट गर्ल शिवानी शुक्ला एक मुस्लिम युवती लैला के किरदार में हैं। जो रुद्रा अर्थात राजेश शुक्ला से प्यार करती हैं। जबकि,जीत रस्तोगी व सृष्टि उत्तराखण्डी इस सीरीज में चरित्र अभिनेता अभिनेत्री के किरदार में हैं। शिवानी शुक्ला के किरदार से ही विवाद शुरू हुई हैं और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों को इनके अभिनय से खास कर नाराजगी हैं। लेकिन,निर्देशक संदीप मिश्रा का कहना हैं कि कहानी के अनुसार इस वेब सीरीज का निर्माण किया गया हैं। जिसमें विवाद जैसी कोई बात नहीं हैं। सीरीज में ऐसा कुछ नहीं हैं,जिससे किन्ही के धार्मिक भावना को ठेस पहुँचे।
इसी क्रम में शिवानी शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपना किरदार सिर्फ अभिनय के दृष्टिकोण से निभाया हैं न कि उनका लक्ष्य किन्हीं के धार्मिक भावना को आहत करना हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे हर धर्म व समुदाय का सम्मान करते हैं। वेब सीरीज की शूटिंग पूरी होने के साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर हैं और बहुत जल्द ही लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म से रिलीज होने की संभावना हैं। वेब सीरीज बेहद ही मनोरंजक हैं और उम्मीद हैं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
कौशाम्बी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज के निर्माता भोला कौशाम्बी,निर्देशक संदीप मिश्रा नेता जी,सहायक निर्देशक विवेक पाल,कथा भोला कौशाम्बी,पटकथा व संवाद नौशाद खान, क्रिएटिव हेड स्वामी पी आचार्य, डीओपी अफजल अली व सोनु ,मैकअप मैन नीरज कुमार,कार्यकारी निर्माता हासिम खान व पीआरओ कुमार युडी और अरविंद मौर्या हैं।
इस वेब सीरीज में राजेश शुक्ला, जीत रस्तोगी,मनोज अर्पण, आशु सिंह, इरफान अहमद, राजु तिवारी, जय गुप्ता, नागेन्द्र तिवारी, वन्दना पाण्डेय, सृष्टि उत्तराखंडी, शिवानी शुक्ला, सुरज सोनकर, रमेश सिंह मौर्यवंशी, राजकिशोर दुबे, संतोष मिश्रा, विद्या प्रसाद,राम सुरत दिलवाला आदि कलाकार प्रमुख रूप से नजर आयेंगे।

संबंधित पोस्ट

बजट आर्थिक विकास को गति देगा; घर खरीदने वालों और डेवलपर्स दोनों को सशक्त बनाएगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

प्रयागराज महाकुंभ में एड बी एल शर्मा की स्मृति में 3 फरवरी को श्रीमद गीता पाठ और 4 फरवरी को भंडारा 

Aman Samachar

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

Aman Samachar

पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी वाली स्कीम के 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को असुरक्षित ऋण के लिए सह-उधार व्यवस्था में किया प्रवेश 

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिन मनाएं जयपोर (JAYPORE) से उपहार देकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!