Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फिल्मों के शौक ने आयुष सिंह राजपूत को बनाया अभिनेता

भागलपुर (बिहार) ,टीवी सीरियल व फ़िल्म अभिनेता आयुष सिंह राजपूत वर्तमान में कई टीवी सीरियल,फ़िल्म,म्यूजिक वीडियो आदि कर चुकें हैं।हालाँकि,अभी तक कोई बड़ा किरदार नहीं मिला।पर आयुष एक सफल अभिनेता बन कर उभरेंगे।बचपन से ही फिल्में देखने का शौक रहा हैं।फिल्मों को देख कर ही अभिनय के प्रति प्रेरित हुए और अभिनेता के रूप में सफल होने का मन बना लिया।घर परिवार से शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा।परंतु अंततः माता पिता का साथ मिलने लगा।आयुष ने अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष का सफर अपने कॉलेज के दिनों में प्रारम्भ की।उस समय इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया।किसी में चयनित नहीं तो किसी में चयनित हुए पर फ़िल्म ही नहीं बनी और अगर फ़िल्म भी बनी तो रिलीज नहीं हुई।ऐसा भाग्य या दुर्भाग्य कहें आयुष को सामना करना पड़ा।भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में दोस्त की मदद से काम मिला और यह काफी सफल शुरुआत हुई।पर म्यूजिक वीडियो व लघु फ़िल्म करने के बाद भी जिस चीज की ललक थी।वह अधूरी सी महसूस हो रही थी।इस प्रकार इन्होंने सफलता असफलता को देखते हुए एक्टिंग सीखने के लिए ट्रैनिंग संस्थान से जुड़ने का मन बनाया।जिसके बाद मुम्बई की ओर निकल पड़े।मुम्बई जैसे शहर में संघर्ष का एक नया दौर शुरू हुआ।यह सिलसिला काफी समय तक चला और फिर इन्होंने मुम्बई में अपनी शुरुआत एक ऑडियंस के रूप में की।थोड़े बहुत पैसे भी मिलने लगे।ऑडियंस से जूनियर ऑर्टिस्ट और फिर बनें एक अभिनेता।वर्तमान में आयुष कई बॉलीवुड फिल्म,टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।पर बतौर मुख्य नायक अथवा बड़ा किरदार करने की चाहत अधूरी ही हैं।आयुष भविष्य में बड़ा किरदार और बेहतरीन फिल्मे करना चाहते हैं।

संबंधित पोस्ट

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत की पहली होम-आधारित उपशामक कैंसर देखभाल सेवाएं शुरू की 

Aman Samachar

एयू रॉयल वर्ल्ड एनआरई , एनआरओ सेविंग्स अकाउंट एवं डेबिट कार्ड इस फेस्टिवल सीजन आफर

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत में जीरो-कंट्रास्ट रोटाब्लेशन एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की

Aman Samachar

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

ऑर्किड्स – द इंटरनेशनल स्‍कूल में मनाया गया बाल दिवस समारोह

Aman Samachar
error: Content is protected !!