Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

मुम्बई ,  आदर्श नगर (अंधेरी पश्चिम मुंबई) स्थित शकुंतलम थिएटर में बीतें शाम श्री लक्ष्मी नारायण लाल द्वारा लिखित व युवा रंगकर्मी राज अहिरवार द्वारा निर्देशित नाटक “कॉफी हाउस में इंतजार” का मंचन किया गया।यह नाटक “लेटस् विन द हार्ट थिएटर सोसाइटी” द्वारा खेला गया है।  लॉकडाउन के बाद मुंबई में एक बेहतरीन व खूबसूरत प्रस्तुति का आनंद दर्शकों द्वारा लिया गया है। जहां एक ओर मुंबई में अक्सर यथार्थवादी नाटकों का अधिक प्रचलन है। वहीं इस नाटक ने दर्शकों पर अच्छा खासा प्रभाव छोड़ा है।क्योंकि एब्सर्ड नाटक मुंबई में बहुत कम देखने को मिलते हैं।
नाटक “कॉफी हाउस में इंतजार” मे हमारे वर्तमान के सिस्टम पर बहुत ही बेहतरीन संकेतात्मक रूप से तंज व कटाक्ष किया गया है।ब्लैक कॉमेडी के माध्यम से , इसे बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में हमारी जटिल तंत्र को व सिस्टम को “एक सज्जन पुरुष” के रूप में दर्शाया गया है। वही हमारी आजादी को एक  “गर्लफ्रेंड” के रूप में दर्शाया है और साथ में ब्लैक कॉमेडी का पंच से नाटक को भरपूर सराबोर किया गया है। जो दर्शकों को आनंदित कर देती है,नाटक की मजबूत पटकथा व कलाकारों की बेजोड़ अभिनय ने पूरे नाटक के दरमियान दर्शकों को पलक झपकने का भी समय नहीं दिया।क्योंकि वह इतने तल्लीनता इस नाटक में  समायित हो गए।
मंच पर उपस्थित सभी अभिनेताओं ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है और अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को बांध के रखा। जिसमें मुख्य भूमिका में राज अहिरवार, सोहन साहू और राम अनुज कुमार है। राज अहिरवार ने एक व्यस्त बुजुर्ग का किरदार निभाया है।जो खुद को स्वतंत्रता का सेनानी भी बताता है और और उसे यह विश्वास होता है कि उसके द्वारा ही हम सब को आजादी मिली है।वहीं सोहन साहू ने एक उग्र स्वभाव का नवयुवक का किरदार निभाया है।जो सिस्टम और सामाजिक तंत्र के कुरीतियों से परेशान है।वही राम अनुज कुमार ने कॉफी हाउस के वेटर का किरदार निभाया है।जो सिस्टम का चाटुकार है,लेकिन खुद को सफेदपोश दिखाता है और दोनों में बहस व झगड़ा करवा कर खूब मजे लेता है।समय-समय पर वह खुशी के मारे नाचने भी लगता है।
वही बैकस्टेज में रूप सज्जा सागर वर्के,बीना अहिरवार
प्रकाश परिकल्पना व संचालन प्रखर सक्सेना, मंच सामग्री निर्माण अजय राज पंडित
संगीत परिकल्पना राज अहिरवार, संगीत संचालन अरनव सिंह
वेशभूषा निर्माण अजय राज पंडित, वेशभूषा विन्यास बीना अहिरवार,मंच निर्माण राज अहिरवार अमन वालिया राजीव माइकल, मंच व्यवस्थापक का कार्यभार मीरा अहिरवार व अशोक अहिरवार ने किया।
तो इस तरह कम संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद कठोर परिश्रम के साथ बड़ी ही उम्दा जबरदस्त खूबसूरती से कलाकारों द्वारा एब्सर्ड नाटक “कॉफी हाउस में इंतजार” का सफल मंचन किया गया।

संबंधित पोस्ट

नेरुल विभाग में ग्रीन मैराथन ने फैलाया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Aman Samachar

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में बनकर तैयार,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

Aman Samachar

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

टोकियो ओलम्पिक के लिए चयनित दस खिलाडियों को महापौर व जिलाधिकारी न दी शुभकामना

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा 

Aman Samachar

नेरुल का सूचना भवन मिडिया के लिए उपयोगी साबित होगा – मुख्यमंत्री ठाकरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!