Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा 

 

मुंबई  [अमन न्यूज नेटवर्क ] बढ़ोतरी दर्ज की गई, घरेलू CASA अनुपात में वर्ष–दर–वर्ष के आधार पर 308 bps का सुधार हुआ है ऑर्गेनिक रिटेल एडवांस पोर्टफोलियो में वर्ष–दर–वर्ष के आधार पर 11.13% की बढ़ोतरी हुई है

वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 36 bps के सुधार के साथ निवल ब्याज मार्जिन (NIM) 3.13% हो गया है

तिमाही के दौरान निवल ब्याज आय में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 14.38% की वृद्धि दर्ज की गई

तिमाही के दौरान वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 15.50% की वृद्धि के साथ शुल्क आय 1,557 करोड़ रुपये हो गई

वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 525 bps की शानदार बढ़ोतरी के साथ इक्विटी पर रिटर्न 14.37% दर्ज किया गया

सुदृढ़ पूंजीगत आधार – CRAR दिसंबर 20 में 12.93% की तुलना में दिसंबर 21 में बढ़कर 15.47% हो गया

महत्वपूर्ण बातें

  • बैंक के घरेलू CASA में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.86% की बढ़ोतरी हुई है।
  • तिमाही के दौरान परिचालन लाभ में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 7.85% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • तिमाही के दौरान बैंक का निवल लाभ दोगुना हो गया, जो वित्त-वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के  1,061 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त-वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 2,197 करोड़ रुपये हो गया। वित्त-वर्ष 21 में समाप्त 9 महीने की अवधि के दौरान निवल लाभ 1,875 करोड़ रुपये था, जो वित्त-वर्ष 22 में समाप्त 9 महीने के दौरान बढ़कर 5,494 करोड़ रुपये हो गया।
  • बैंक का सकल NPA अनुपात दिसंबर 20 में 8.48% था, जो उल्लेखनीय सुधार के साथ दिसंबर 21 में 7.25% रहा।
  • वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (NIM) दिसंबर 20 के  2.77% से बढ़कर दिसंबर 21 में 3.13% तक पहुंच गया।
  • बैंक की वैश्विक अग्रिम राशि क्रमिक रूप से 5.17% की वृद्धि के साथ 7,71,994 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
  • बैंक की घरेलू अग्रिम राशि तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर 4.96% की वृद्धि के साथ 6,54,315 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जिसमे वर्ष–दर–वर्ष 3.36% की वृद्धि हुई।
  • व्यावसायिक कार्यनिष्पादन
  • वैश्विक जमा राशि वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 2.46% की बढ़ोतरी के साथ 9,78,034 करोड़ रुपये रही । दिसंबर 21 में 5% की वृद्धि के साथ घरेलू जमा राशि 8,76,555 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
  • वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 15.41% की मजबूत वृद्धि के साथ घरेलू चालू-खाता जमा राशि 65,260 करोड़ रुपये रही । 
  • 12.36% की वृद्धि के साथ घरेलू बचत खाता जमा राशि 3,22,909 करोड़ रुपये रही । कुल मिलाकर घरेलू CASA में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.86% की बढ़ोतरी हुई।
  • वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर पर्सनल लोन पोर्टफोलियो में 46.39%, ऑटो लोन में 20.54% और शिक्षा ऋण  में 13.86% की बढ़ोतरी की वजह से बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल लोन पोर्टफोलियो में 11.13% की वृद्धि हुई।
  • वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 9.58% की वृद्धि दर्ज करते हुए कृषि ऋण पोर्टफोलियो 1,05,694 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
  • वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 2.39% की बढ़ोतरी के साथ ऑर्गेनिक MSME पोर्टफोलियो बढ़कर 92,668 करोड़ रुपये हो गया।

 लाभप्रदता

  • वित्त-वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में निवल ब्याज आय (NII) 7,477 करोड़ रुपए थी, जो वित्त-वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 14.38% की वृद्धि के साथ बढ़कर 8,552 करोड़ रुपए हो गई।
  • वित्त-वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में बैंक की परिचालन आय वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 6.57% की वृद्धि के साथ 11,071 करोड़ रुपये हो गई। वित्त-वर्ष 21 में समाप्त 9 महीने की अवधि के लिए परिचालन आय 29,819 करोड़ रुपये थी, जो 10.57% की वृद्धि के साथ वित्त-वर्ष 22 में समाप्त 9 महीने के दौरान 32,972 करोड़ रुपये रही।
  • जमा राशि की लागत दिसंबर 21 में घटकर 3.50% तक रही, जो दिसंबर 20 में 3.85% थी।
  • अग्रिम राशियों पर प्रतिलाभ दिसंबर 21 में क्रमिक रूप से बढ़कर 6.92% रहा, जो सितंबर 21 में 6.55% था।

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर से जिजाऊ की आरती भोसले और मुंब्रा कलवा से ज्योत्सना हांडे ने भरा नामांकन 

Aman Samachar

25 नवम्बर के बाद इंग्लैण्ड से नवी मुंबई शहर में आने वाले लोगों से मनपा आरोग्य विभाग से संपर्क करने का आवाहन

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को चाभी सौंपी विधायक और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने

Aman Samachar

कम दर पर श्रीरंग सोसायटी के नागरिकों नगर सेवक के प्रयासों से टीका लगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!