Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अपना दवाखाना की जाँच कराने की भाजपा ने मनपा आयुक्त से की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] निविदा प्रक्रिया न कर ठेकेदारों को काम देकर जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है। इस आशय का खुलासा करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कहा है की अपना दवाखाना प्रकल्प ने मनपा की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को पत्र देकर  जांच कराने की मांग किया है।

                   उन्होंने कहा है कि मनपा की सत्ताधारी दल की ओर से मनपा के पैसों की बर्बादी करने का आरोप लगाया है। दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर ठाणे मनपा ने अपना दवाखाना शुरू किया है। जनसेवा के नाम पर अपना दवाखाना के बहाने नियमों के विपरीत मनमानी तरीके से सत्ताधारी और मनपा काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि मनपा ने 37 वर्षों में मात्र 28 आरोग्य केंद्र बनाया है वहीँ  करीब चार लाख जनसँख्या वाले दिवा में मनपा का आरोग्य केंद्र नहीं है। एड डावखरे  कहा है कि अपना दवाखाना के तहत 50 दवाखाना ठेकेदार के माध्यम से शुरू करने के लिए 160 करोड़ रूपये दिया जाने वाला है। बगैर निविदा प्रक्रिया किये ठेकेदार को कार्यादेश दिए जाने की बात कहा है। एमएलसी एड डावखरे ने अनियमितता का खुलासा करते हुए मनपा कर के रूप में नागरिकों का पैसा मनमानी तरीके से खर्च कर रही है। उन्होंने मनपा आयुक्त विपिन शर्मा को पत्र देखर जांच की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar

विज्ञापन फलक के बदले शौंचालय निर्माण की मनपा आयुक्त से जांच की मांग 

Aman Samachar

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar

एड बी एल शर्मा एक असामान्य व्यक्ति थे, वे समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायक बने रहेंगे 

Aman Samachar

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!